एक्सप्लोरर

Cello World IPO: आज खुल रहा सेलो वर्ल्ड का आईपीओ, 1900 करोड़ के इस इश्यू में निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Cello World IPO: आज सेलो वर्ल्ड लिमिटेड का 1900 करोड़ का आईपीओ खुलने वाला है. अगर आप भी इसमें निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे जुड़ी ये जरूरी बातें जान लें.

Cello World IPO: घरेलू सामान और स्टेशनरी प्रोडक्ट बनाने वाली मशहूर कंपनी सेलो वर्ल्ड लिमिटेड का आईपीओ सोमवार 30 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाला है. आज खुदरा निवेशकों के लिए खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से शुक्रवार को कुल 567 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं. इस आईपीओ का साइज 1900 करोड़ रुपये का है. अगर आप भी इसमें न निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इससे जुड़े कुछ जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं. जानते हैं इस बारे में.

 सेलो वर्ल्ड लिमिटेड आईपीओ के जरूरी डेट्स-

सेलो वर्ल्ड का आईपीओ आज यानी 30 अक्टूबर को खुल रहा है. इसमें आप 1 नवंबर, 2023 तक निवेश कर सकते हैं. कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड 617 से 648 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी अपने 1900 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए ही बेचने वाली है और इस इश्यू में एक शेयर भी फ्रेश जारी नहीं किए जा रहे हैं. ऐसे में इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम सीधे कंपनी के प्रमोटर राठौड़ परिवार को जाएगी. इस इश्यू में कंपनी ने 10 करोड़ रुपये के शेयरों को कर्मचारियों के लिए रिजर्व कर रखा है. शेयरों का अलॉटमेंट 6 नवंबर को होगा. वहीं असफल निवेशकों को 7 नवंबर को रिफंड मिल जाएगा. वहीं शेयरों की लिस्टिंग 9 नवंबर को BSE और NSE पर की जाएगी.

इन एंकर निवेशकों ने लगाया पैसा

सेलो वर्ल्ड आईपीओ के एंकर राउड में कई दिग्गज कंपनियों जैसे मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स, फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, नोमुरा, एचएसबीसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्ट, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, HSBC, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने हिस्सा लिया है.

कितना है आईपीओ का लॉट साइज

इस आईपीओ में कंपनी ने रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व कर रखा है. वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है. वहीं आप इस इश्यू में कम से कम 23 इक्विटी के शेयरों में पैसे निवेश कर सकते हैं. ऐसे में रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,904 रुपये निवेश करना होगा. वहीं अधिकतम की सीमा 299 शेयर तय की गई है. ऐसे में अधिकतम रिटेल निवेशकों द्वारा 1,93,752 करोड़ रुपये तय किए जा सकते हैं.

कैसी हैं कंपनी की वित्तीय हालत?

साल 2018 में स्थापित हुई सेलो वर्ल्ड स्टेशनरी और घरेलू प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी के मुताबिक इसके देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 13 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. कंपनी के नेट प्रॉफिट की बात करें तो यह इस वित्त वर्ष में 30 फीसदी तक बढ़ गया है. वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू की बात करें तो यह 1,796.66 करोड़ रुपये रहा है.

ये भी पढ़ें-

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 15​वीं​ किस्त का इंतजार? जानिए कब आएगी और किसे मिलेगा लाभ  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget