एक्सप्लोरर

Demat Accounts: शेयर मार्केट में उठापटक फिर भी निवेशकों को लुभा रहा बाजार, तीन महीने में CDSL ने खोले एक करोड़ डिमैट अकाउंट

New Demat Accounts: तीन महीने में एक करोड़ डिमैट अकाउंट खोले गए हैं. हालांकि इसकी बड़ी वजह एलआईसी का आईपीओ भी है. जिसमें निवेश करने के लिए पॉलिसीधारक डिमैट अकाउंट खुलवा रहे हैं. 

Record Demat Accounts: रूस के यूक्रेन पर हमले, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमोडिटी के बढ़ते दाम के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार उठापटक देखी जा रही है. बाजार किसी दिन हरे तो किसी भी लाल निशान में कारोबार कर रहा होता है. बावजूद इसके शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. पिछले तीन महीने में एक करोड़ डिमैट अकाउंट खोले गए हैं. हालांकि इसकी बड़ी वजह एलआईसी का आईपीओ भी है. जिसमें निवेश करने के लिए पॉलिसीधारक डिमैट अकाउंट खुलवा रहे हैं. 

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (CDSL) के मुताबिक ने 1 मार्च को कहा कि उसके पास अब छह करोड़ सक्रिय डीमैट अकाउंट हैं.  नवंबर 2021 में इनके पास 5 करोड़ अकाउंट्स थे. यानि केवल तीन महीने में डीमैट खातों की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी को केवल 3 महीने का समय लगा है. एक करोड़ डिमैट खाते तीन महीने में खुल गए हैं. सीडीएसएल के एमडी और सीईओ नेहल वोरा ने कहा कैपिटल मार्केट रेगुलेटर, मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टिट्यूशंस, मार्केट मीडियेटरीज और सीडीएसएल के कर्मचारियों के कारण ये उपलब्धि हासिल हुई है. सेबी की दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और इनोवेशन के कारण डीमैट खाता खोलना बेहद आसान कर दिया है. 

सीडीएसएल की स्थापना सभी मार्केट पार्टिसिपंट्स को सस्ती कीमत पर सुविधाजनक, भरोसेमंद और सुरक्षित डिपॉजिटरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए की गई थी. सीडीएसएल के अध्यक्ष बी वी चौबल ने कहा कि यह देखकर सुकून मिलता है कि नए डीमैट खातों के पंजीकरण का फोकस अब महानगरों से tier II and III शहरों में शिफ्ट हो रहा है जो भारतीय कैपिटल मार्केट के विस्तार का संकेत है. उऩ्होंने कहा कि, अब हमारे पास 6 करोड़ डीमैट खाते हैं, फिर भी हमारे डीमैट खाते अभी भी पूरी आबादी के लिहाज से बहुत कम हैं. 

CDSL की वेबसाइट के मुताबिक जनवरी 2022 तक CDSL के पास 5.85 करोड़ डीमैट खाते थे और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (National Securities Depository Ltd(NSDL) के पास 2.54 करोड़ डीमैट खाते थे. 

यह भी पढ़ें: 

Air Travel To Be Costly: महंगा होगा हवाई सफऱ, 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ हवाई ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर

Indian Railway: 1 मार्च से रेलवे करने जा रहा ये काम, करोड़ों यात्रियों को मिलेगी राहत, जानें क्या है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget