एक्सप्लोरर

CCPA ने Apple को भेजा नोटिस, iPhone18+ में सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आई गड़बड़ी पर मांगा जवाब

CCPA notice to Apple: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने Apple Inc को नोटिस भेजा है और सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन में आई गड़बड़ी पर स्पष्टीकरण मांगा है.

CCPA notice to Apple: उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) की तरफ से Apple Inc को एक नोटिस भेजा गया है. उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि  iOS 18+ सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद आईफोन में आई दिक्कतों के चलते यह कार्रवाई की गई. अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने कहा, उपभोक्ताओं से आई शिकायतों की जांच करने के बाद विभाग ने CCPA के जरिए Apple को नोटिस भेजा है. इसमें एप्पल से सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फोन में आई तकनीकि गड़बड़ियों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. 

ये शिकायतें नेशनल कन्ज्यूमर हेल्पलाइन पर मिलीं. 

क्या है CCPA?

सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और उन्हें किसी भी नुकसान से बचाने के लिए केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) का गठन किया है. इसके तहत उपभोक्ता को हुई किसी भी हानि को रोकने के मामले में सीसीपीए हस्तक्षेप कर सकता है. CCPA इसके लिए प्रोडक्ट को कंपनी के पास वापस भेज सकती है, उनसे जवाब तलब कर सकता है, क्षतिपूर्ति मांग सकता है या सामूहिक कार्रवाई करने का भी CCPA को अधिकार है.

यह सिर्फ उपभोक्ताओं के अधिकारों की ही रक्षा नहीं करता, बल्कि कंपनियों को भी ईमानदारी से अपना बिजनेस करने के लिए प्रोत्साहित करता है. बता दें कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 9 अगस्त, 2019 को अधिसूचित किया गया और 20 जुलाई, 2020 से लागू किया गया. CCPA भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करता है. इससे पहले सीसीपीए ने ओला इलेक्ट्रिक की सर्विस को लेकर आई 10,000 शिकायतों के बाद जांच का आदेश दिया था. 

ये भी पढ़ें:

Smartphones Export: भारत से एक्सपोर्ट की जाने वाली वस्तुओं में स्मार्टफोन अब दूसरे नंबर पर, जानिए कैसे हो रहा ये चमत्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget