एक्सप्लोरर

आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार किया

आरोप है कि कार्ति ने मुंबई स्थित आईएनएक्स मीडिया से कथित तौर पर 3.5 करोड़ रुपये लेकर उन्हें एफआईपीबी से मंजूरी दिलाने में मदद की थी.

नई दिल्लीः सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें चेन्नई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है. वह लंदन से लौटे थे. उन्हें आज दिल्ली लाया जाएगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

सीबीआई ने 15 मई 2017 को आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, अवैध तरीकों से धन स्वीकार करना, सरकारी कर्मचारियों को प्रभावित करने के आरोपों के तहत कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. एफआईआईर में आरोप है कि वर्ष 2007 में पी. चिदंबरम के केंद्रीय वित्त मंत्री रहने के दौरान आईएनएक्स मीडिया को विदेशों से करीब 305 करोड़ रुपये की रकम प्राप्त करने के लिये एफआईपीबी मंजूरी मिलने में कथित अनियमितताएं हुई.

आरोप है कि कार्ति ने मुंबई स्थित आईएनएक्स मीडिया से कथित तौर पर 3.5 करोड़ रुपये लेकर उन्हें एफआईपीबी से मंजूरी दिलाने में मदद की थी. उस समय उनके पिता पी.चिदंबरम वित्त मंत्री थे. आईएनएक्स मीडिया का नाम बदलकर अब 9एक्स हो गया है. उस समय पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी इसका संचालन करते थे. दोनों ही शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

हालांकि, इस एफआईआर में पी. चिदंबरम का नाम नहीं है लेकिन आरोप है कि उन्होंने 18 मई, 2007 की एफआईपीबी की एक बैठक में कंपनी (आईएनएक्स मीडिया) में 4.62 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश को मंजूरी दी थी.

उन्होंने बताया कि आरोप है कि मामले में कार्ति को 10 लाख रुपये मिले थे. सीबीआई साल 2006 के एयरसेल-मैक्सिम समझौते में एफआईपीबी मंजूरी देने में कथित अनियमितता की भी जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget