एक्सप्लोरर

ITR Form Notified For AY 2023-24: एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स विभाग ने नोटिफाई किया आईटीआर फॉर्म, नहीं आया कॉमन ITR

Income Tax Return: माना जा रहा था कि इस वर्ष से कॉमन आईटीआर फॉर्म को लॉन्च किया जाएगा. लेकिन इस बार इसे लॉन्च नहीं किया गया है.

Income Tax Return Form Notified For AY 2023-24: वित्त वर्ष 2022-23 और एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए नए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म को नोटिफाई कर दिया गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए नए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म के साथ इनकम टैक्स रिटर्न एकनॉलेजमेंट को भी नोटिफाई किया है. वैसे सीबीडीटी इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म को हमेशा वित्त वर्ष के शुरुआत में नोटिफाई करता रहा है लेकिन इस बार वित्त वर्ष शुरू होने से पहले ही नोटिफाई कर दिया गया है. 

नहीं आया कॉमन आईटीआर फॉर्म

हालांकि इस बार ये उम्मीद की जा रही थी कि सीबीडीटी इस वर्ष से आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए कॉमन इनकम टैक्स रिटर्न जारी कर सकता है. वित्त मंत्री निर्णला सीतारामन ने भी एक फरवरी 2023 को बजट पेश करते हुए सभी टैक्सपेयर्स के लिए कॉमन इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म का प्रस्ताव दिया था. उन्होंने कहा था कि इनकम टैक्स विभाग की हमेशा से कोशिश रही है कि टैक्सपेयर्स सर्विसेज सुविधा को बेहतर बनाने के साथ और अनुपालन को आसान और सहज बनाया जाए. वित्त मंत्री ने कहा था कि वो इसमें और भी सुधार देखना चाहती हैं इसलिए टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए नेक्स्ट जेनरेशन कॉमन इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म को रोलआउट किया जाएगा. हालांकि आने वाले एसेसटमेंट ईयर से इसे लॉन्च नहीं किया जा रहा है. 

आपको बता दें अलग-अलग तरह के टैक्सपेयर्स के लिए 7 प्रकार के इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म्स होते हैं. इनकम टैक्स विभाग ने फॉर्म संख्या 1 से से लेकर फॉर्म संख्या 5 को नोटिफाई किया है.  इन्हीं फॉर्म के जरिए टैक्सपेयर्स एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करेंगे. 

किनके लिए है ITR फॉर्म संख्या -1

इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म संख्या उन टैक्सपेयर्स के लिए है जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है. उनके आय का सोर्स वेतन के अलावा एक घर प्रॉपर्टी से आय हो.  इसके अलावा ब्याज से होने वाला आय और डिविडेंड इनकम और कृषि से सलाना 5,000 रुपये तक इनकम वाले लोग भी आईटीआर फॉर्म एक के जरिए आयकर रिटर्न भर सकते हैं. 

किनके लिए है आटीआर फॉर्म संख्या -2

अगर म्यूचुअल फंड, स्टॉक या फिर अचल संपत्तियों की बिक्री से कैपिटल गेन का लाभ होता है या एक से अधिक हाउस प्रॉपर्टी है तो ऐसे टैक्सपेयर्स को आईटीआर -2 दाखिल करना होगा. हालांकि, आईटीआर - 2 से वे लोग आईटीआर नहीं भर सकते जिन्हें व्यवसाय या पेशे से लाभ होता है. 

कौन भर सकता है फॉर्म संख्या - 3

इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म संख्या -3 उन व्यक्तियों और HUF के लिए लागू होगा, जिन्हें लाभ से आय  होती है या व्यवसाय से लाभ होता है. 


आटीआर फॉर्म संख्या - 4

आईटीआर-4, जिसे सुगम के रूप में भी जाना जाता है, जो व्यक्तियों और एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) (एलएलपी के अलावा) के लिए लागू होता है, जिनकी व्यवसाय और पेशे से कुल आय 50 लाख रुपये तक होती है.  यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए नहीं है जो या तो किसी कंपनी में निदेशक है या उसने गैर-सूचीबद्ध इक्विटी शेयरों में निवेश किया है या या कृषि आय 5,000 रुपये से ज्यादा हो. 

ये भी पढ़ें 

WPI Inflation: जनवरी में थोक महंगाई दर में मामूली कमी, 24 महीने के निचले स्तर पर आई, जानें कितनी रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget