एक्सप्लोरर

Carpooling Ban: तेल बचाने के लिए जो किया ये काम, तो लग जाएगा 10 हजार रुपये का जुर्माना

Carpooling Ban: अगर आप तेल पर आने वाले खर्च को कम करने के लिए कारपूलिंग सिस्टम का उपयोग करते हैं तो आपके गाड़ी की आरसी निलंबित हो सकती है. साथ ही जुर्माना भी लागू होगा. 

Capooling Ban: पेट्रोल और डीजल की महंगाई से बचने के लिए ईंधन पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. इसी में से एक तरीका कारपूलिंक है, जो अब बेंगलुरु में प्रतिबंधित कर दिया गया है. अगर कोई पेट्रोल पर आने वाले खर्च कम करने के लिए ये तरीका अपनाता है तो उसे 10 हजार रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु परिवहन विभाग ने टैक्सी ड्राइवरों की शिकायतों के बाद क्विक राइड और अन्य मोबाइल ऐप्स का उपययोग करके कारपूलिंग पर बैन लगा दिया है. परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मल्लिकार्जुन सी ने टीओआई को बताया कि इन ऐप्स से कारपूलिंग करने लोगों को गंभीर परिणाम से गुजरना पड़ सकता है.   

कारपूलिंग करने पर क्या होगा? 

अधिकारी ने बताया कि अब ये गैरकानूनी हो चुका है और ऐसा करने वालों की आरसी को छह महीने तक के लिए निलंबित किया जा सकता है. साथ ही उनपर 5 हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. परिवहन विभाग ने इसे गैरकानूनी करार देने के पीछे तर्क दिया है कि कारपूलिंग ऐप्स उन निजी कार को इकट्ठा करके नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जो कमर्शियल यूज के लिए रजिस्टर्ड नहीं हैं.

क्या होता है कारपूलिंग

कारपूलिंग एक ऐसा सिस्टम है, जिसके जरिए कार मालिक अपनी यात्रा के रास्ते में कुछ और लोगों को भी शामिल कर सकतें है और यात्रा के दौरान पेट्रोल आदि पर आने वाले खर्च को आपस में शेयर करते हैं. यह तरीका पेट्रोल पर आने वाले खर्च को कम करती है. अब ये व्यवस्था कई शहरों में बढ़ गई है, जिससे टैक्सी चालक आदि को नुकसान उठाना पड़ रहा है. 

टैक्सी चालक यूनियन की शिकायत 

टैक्सी ड्राइवर यूनियंस की ओर से कई शिकायतें मिलने के बाद परिवहन विभाग ने इसपर विचार किया और अब इसे बैन कर दिया गया है. कर्नाटक राज्य चालक परिषद के के सोमशेखर ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्विक राइड, जूम और अन्य जैसे ऐप बिना किसी लाइसेंस के काम कर रहे हैं. 

कारपूलिंग पर स्पष्टता नहीं 

कारपूलिंग को समर्थन देने वाले लोगों का तर्क है कि यह यातायात की भीड़ को कम करने और ईंधन की खपत को कम करने की अच्छी व्यवस्था है. बेंगलुरु की सड़कों पर वाहनों की संख्या 1.1 करोड़ से अधिक होने के साथ, जिनमें 73.6 लाख दोपहिया और 23.5 लाख चार पहिया वाहन शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें 

OPS Vs NPS: पुरानी पेंशन की क्यों हो रही मांग, नई पेंशन सिस्टम से यह कितना अलग? दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लाखों कर्मचारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों हर UPI यूजर के पास होना चाहिए एक अलग बैंक अकाउंट? ये हैं बड़े फायदे, ठगी से बचेंगे
क्यों हर UPI यूजर के पास होना चाहिए एक अलग बैंक अकाउंट? ये हैं बड़े फायदे, ठगी से बचेंगे
LPG Price Today: रसोई गैस हुई बेकाबू! 40 से 50 रुपए महंगा हो सकता है घरेलू सिलेंडर, जानें अपने शहर के दाम
रसोई गैस हुई बेकाबू! 40 से 50 रुपए महंगा हो सकता है घरेलू सिलेंडर, जानें अपने शहर के दाम
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 4 से 5 रुपए तक हो सकता है महंगा, डीजल के भी बढ़ सकते हैं दाम, जानें आज क्या हैं रेट
पेट्रोल 4 से 5 रुपए तक हो सकता है महंगा, डीजल के भी बढ़ सकते हैं दाम, जानें आज क्या हैं रेट
डेंजर जोन में दफ्तर-फैक्ट्रियां! चोट के दावों में 31% का बड़ा उछाल, सुरक्षा नियमों की खुली पोल
डेंजर जोन में दफ्तर-फैक्ट्रियां! चोट के दावों में 31% का बड़ा उछाल, सुरक्षा नियमों की खुली पोल

वीडियोज

Sansani: जबलपुर हादसा में क्या सिस्टम की लापरवाही जिम्मेदार? | Jabalpur Bargi Dam | MP News
Jabalpur Bargi Dam Cruise Incident: बरगी डैम में बड़ा हादसा.. जिम्मेदार कौन? | MP News
Chitra Tripathi: TMC vs BJP, किसका होगा बंगाल? | Bengal Elections | EVM | Mamata
Pratima Mishra: EVM पर मिडनाइट की 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! | Bengal Election 2026 | TMC | Mamata | BJP
Iran- US War: ट्रंप की चाल से ईरान में सियासी तूफान | Iran US War | Hormuz | Trump | Mojtaba

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरानी तेल खरीद पर चीन की कंपनी पर लगाया प्रतिबंध
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरानी तेल खरीद पर चीन की कंपनी पर लगाया प्रतिबंध
'EVM में कमल के बटन पर काला टेप...', बंगाल में पुनर्मतदान पर बोले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
'EVM में कमल के बटन पर काला टेप...', बंगाल में पुनर्मतदान पर बोले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
वो सिर्फ 15 साल का है..., वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अग्रेसिव सेलिब्रेशन करना पड़ा महंगा, जैमीसन की हो रही है आलोचना
वो सिर्फ 15 साल का है..., वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अग्रेसिव सेलिब्रेशन करना पड़ा महंगा, जैमीसन की हो रही है आलोचना
US Tariffs on Euro Car and Truck: यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
EK Din BO Day 1:'राजा शिवाजी' के आगे पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई
पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई
Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने कार-ट्रक के इंपोर्ट पर लगाया 25% टैरिफ तो भड़का यूरोप, EU बोला- हम अपने हितों की रक्षा...
ट्रंप ने कार-ट्रक के इंपोर्ट पर लगाया 25% टैरिफ तो भड़का यूरोप, EU बोला- हम अपने हितों की रक्षा...
क्यों हर UPI यूजर के पास होना चाहिए एक अलग बैंक अकाउंट? ये हैं बड़े फायदे, ठगी से बचेंगे
क्यों हर UPI यूजर के पास होना चाहिए एक अलग बैंक अकाउंट? ये हैं बड़े फायदे, ठगी से बचेंगे
एक रसोई में बनता है गुजरात के इस गांव का खाना, जानें इससे कैसे खत्म हो रहा अकेलापन?
एक रसोई में बनता है गुजरात के इस गांव का खाना, जानें इससे कैसे खत्म हो रहा अकेलापन?
Embed widget