एक्सप्लोरर

Automobile Sales Data: सेमीकंडक्टर की कमी के चलते नवंबर में घटी मारुति सुजुकी और ह्यूंदै की गाड़ियों की सेल्स, टाटा मोटर्स को राहत

Automobile Sales Data for November: नवंबर महीने में भी सेमीकंडक्टर की कमी का असर गाड़ियों की बिक्री पर पड़ा है. 

Automobile Sales Data for November: धनतरेस का नवंबर महीना भी ऑटो कंपनियों के लिये खुशखबरी नहीं ला सका. ऑटो कंपनियों ने नवंबर महीने के लिये अपनी गाड़ियों के सेल्स के आंकड़े जारी किये हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में भी सेमीकंडक्टर की कमी का असर गाड़ियों की बिक्री पर पड़ा है. 

मारुति सुजुकी की सेल्स में कमी 

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी की सेल्स में 9 फीसदी की गिरावट आई है. मारुति सुजुकी ने बयान जारी कर कहा है कि नवंबर महीने में मारुति सुजुकी की 1,39,184 गाड़ियों की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल 2020 के नवंबर महीने में 1,53,223 गाड़ियों की बिक्री हुई थी. 

सेमीकंडक्टर के चलते सेल्स में गिरावट

ह्यूंदै मोटर्स ने भी नवंबर महीने के लिये अपनी गाड़ियों के सेल्स के आंकड़े जारी किये हैं. जिसके मुताबिक नवंबर महीने में सेल्स में 21 फीसदी की गिरावट आई है. नवंबर में ह्यूंदै मोटर्स ने कुल 46,910 गाड़ियों की बिक्री की है जबकि पिछले साल नवंबर में कंपनी 59,200 गाड़ियों की सेल्स हुई थी. इसमें घरेलू बाजार में गाड़ियों की सेल्स में 24 फीसदी की कमी आई है. घरेलू बाजार में कंपनी ने 37,001 गाड़ियां बेची जबकि नवंबर 2020 में 48,000 गाड़ियां हेची थी. एक्सपोर्ट्स में भी 5 फीसदी की कमी आई है. ह्यूंदै मोटर्स  ने भी कहा है कि सेमीकंडक्टर की कमी चलते गाड़ियों की सेल्स में कमी आई है. 

टाटा मोटर्स को राहत

हालांकि टाटा मोटर्स के लिये राहत की खबर है. एक तरफ सेमीकंडक्टर की कमी के चलते मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर्स की सेल्स में कमी आई है तो टाटा मोटर्स की सेल्स इस दौरान 25 फीसदी बढ़ी है. टाटा मोटर्स ने नवंबर महीने में 62,192 गाड़ियां बेची जबकि नवंबर 2020 में 49,650 गाड़ियों की बिक्री हुई थी. घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स ने इस नवंबर में 58,073 गाड़ियां बेची जबकि पिछले साल 47,859 गाड़ियों की बिक्री हुई थी. 

ये भी पढ़े: 

Fixed Deposit Rate Hike: एफडी पर ब्याज दरें बढ़ने का सिलसिला शुरू, जानें अब कितना ज्यादा मिलेगा रिटर्न

Income Tax Return Filing Deadline: जल्द भर लें इनकम टैक्स रिटर्न, 31 दिसंबर को खत्म हो रहा IT Return भरने की डेडलाईन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget