एक्सप्लोरर

ना 70 ना 90, हफ्ते में इतने घंटे करने चाहिए काम; कैपजेमिनी के CEO ने काम के घंटों पर कर दी बड़ी बात

Capgemini: कैपजेमिनी इंडिया के सीईओ अश्विन यार्डी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को हर हफ्ते 47.5 घंटे काम करने चाहिए और तो और उन्होंने वीकेंड में कर्मचारियों को ई-मेल भेजे जाने की बात पर भी ऐतराज जताया.

Capgemini: वर्कर्स को हफ्ते में कितने घंटे काम करने चाहिए इस पर बीते कुछ महीनों से बहस चल रही है. पहले बिजनेस टाइकून और इंफोसिस के को-फाउंडर ने युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी. इसके बाद एलएंडटी के चेयरमैन एस.एन. सु्ब्रमण्यम ने हफ्ते में 90 घंटे काम करने की वकालत कर दी. इस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. अब आईटी सर्विस कंपनी कैपजेमिनी के चीफ एक्जीक्यूटिव अश्विन यार्डी ने मंगलवार को हफ्ते में 47.5 घंटे काम करने की बात कह दी. साथ ही उन्होंने वीकेंड में कर्मचारियों को ई-मेल भेजे जाने की बात पर भी असहमति जताई.

वीकेंड पर ईमेल भेजने से भी बचें: यार्डी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नेस्कॉम टेक्नोलॉजी और लीडरशिप फोरम (NTLF) में जब उनसे पूछा गया कि वर्किंग प्रोफेश्ननल्स के लिए हफ्ते में कितने घंटे काम करना सही है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि 47.5 घंटे का वर्किंग रूटीन काफी है. उन्होंने कहा, ''हम हफ्ते में 5 दिन और हर रोज 9 घंटे काम करते हैं, जो मेरे ख्याल से बिल्कुल संतुलित है. हमें वीकेंड पर ईमेल भेजने से भी परहेज करना चाहिए, जब तक कि यह लगे कि आप उस समस्या को वीकेंड पर हल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वीकेंड पर कोई काम नहीं हो सकता, ऐसे में किसी को बेवजह क्यों परेशान करना. हालांकि, उन्होंने बताया कि वह कभी-कभी वीकेंड पर काम करते हैं.'' 

काम नहीं, आउटकम पर होना चाहिए फोकस

नैसकॉम की चेयरपर्सन सिंधु गंगाधरन ने भी इस दौरान कहा कि काम से ज्यादा आउटकम पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए. इस बीच, फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनी मैरिको के  सीईओ सौगत गुप्ता ने भी आउटकम पर बात की, लेकिन यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह रात 11 बजे भी ईमेल भेजते हैं.

ये भी पढ़ें:

वायर और केबल सेगमेंट में होने जा रही है UltraTech की दमदार एंट्री, केसोराम के अधिग्रहण के लिए कर दिया शेयर स्वैप का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget