एक्सप्लोरर

Cancer कवरेज के लिए चाहिए Health Insurance, तो LIC का ये प्लान है काफी फायदेमंद

एलआईसी के जरिए कैंसर की कवरेज के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान मुहैया करवाया गया है. इस प्लान का नाम कैंसर कवर (905) है. लोगों को इस प्लान के तहत कैंसर की कवरेज आसानी से मिल जाती है.

नई दिल्ली: आज के दौर में हेल्थ इंश्योरेंस काफी मायने रखता है. कब, कौनसी बीमारी लग जाए, कहा नहीं जा सकता है. इनमें कैंसर को एक बड़ी बीमारी के तौर पर देखा जाता है, जिसके इलाज के लिए लाखों रुपये तक लग जाते हैं. ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से कैंसर के इलाज में होने वाले खर्च में थोड़ी राहत हासिल की जा सकती है. मार्केट में कैंसर के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान भी मौजूद है.

एलआईसी के जरिए कैंसर की कवरेज के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान मुहैया करवाया गया है. इस प्लान का नाम कैंसर कवर (905) है. लोगों को इस प्लान के तहत कैंसर की कवरेज आसानी से मिल जाती है. इस प्लान के तहत सालाना या अर्धवार्षिक आधार पर प्रीमियम भुगतान किया जा सकता है.

जरूरी शर्तें

एलआईसी के इस प्लान को 20 साल की उम्र से लेकर 65 साल की उम्र तक के लोग ले सकते हैं. इस पॉलिसी का न्यूनतम टर्म 10 साल है तो वहीं अधिकतम टर्म 30 साल है. वहीं कैंसर कवर के इस प्लान में एलआईसी ने सम एश्योर्ड भी निर्धारित की हुई है. इस प्लान के तहत न्यूनतम सम एश्योर्ड 10 लाख रुपये तो वहीं अधिकतम सम एश्योर्ड 50 लाख रुपये है.

यह गैर-लिंक्ड, नियमित प्रीमियम भुगतान स्वास्थ्य बीमा योजना है जो कुछ निश्चित नियमों और शर्तों के अधीन पॉलिसी अवधि के दौरान निर्दिष्ट प्रारंभिक या प्रमुख चरण के कैंसर के मामले में निश्चित लाभ प्रदान करता है. इस प्लान के तहत दो तरह के विकल्प हैं जिनसे लाभ हासिल किए जा सकते हैं. इन दो विकल्पों में से एक को प्लान को शुरू करते वक्त चुना जाना जरूरी है.

ये हैं विकल्प

पहले विकल्प के तहत मूल बीमित राशि पूरी अवधि के दौरान एक जैसी रहेगी. इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम की राशि भी समान रहेगी. वहीं दूसरे विकल्प के तहत पहले पांच सालों तक सम एश्योर्ड में या निर्दिष्ट कैंसर के निदान तक बीमित राशि में 10% का इजाफा होगा. वहीं इसके प्रीमियम में भी बदलाव होगा.

इनमें मिलेगी मदद

50 साल की उम्र या अधितकम 75 साल की उम्र में ये पॉलिसी खत्म होगी. वहीं इस पॉलिसी पर कोई लोन नहीं मिलता और न ही इस प्लान की कोई सरेंडर वैल्यू है. सभी मोड के लिए इस प्लान के तहत 2400 रुपये न्यूनतम प्रीमियम है. इस प्लान के तहत आंन्कोलॉजिकल प्रक्रिया, सर्जरी, अस्पताल में भर्ती, विकिरण, कीमोथेरेपी, कैंसर के लिए दवा, पीईटी स्कैन आदि की लागत से बचाने में मदद मिलेगी.

ये कंपनियां भी दे रही प्लान

वहीं एलआईसी के अलावा भी कई ऐसे कंपनियां हैं जो कैंसर पर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध करवा रहे हैं. इनमें मैक्स लाइफ, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल शामिल हैं.

मैक्स लाइफ के कैंसर इंश्योरेंस प्लान में न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 65 साल है तो वहीं सम एश्योर्ड न्यूनतम 10 लाख रुपये और अधिकतम 50 लाख रुपये है. इसके अलावा एचडीएफसी लाइफ के कैंसर केयर प्लान में न्यूनतम उम्र पांच साल है और अधिकतम 65 साल है. इसमें भी सम एश्योर्ड न्यूनतम 10 लाख और अधिकतम 50 लाख है.

यह भी पढ़ें: Health Insurance Policy में चाहिए ज्यादा कवरेज? ये है बेहतर ऑप्शन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget