एक्सप्लोरर

क्या फेड चेयरमैन को बर्खास्त कर सकते हैं ट्रंप? राष्ट्रपति ने ड्राफ्ट किया लेटर; क्या है मामला?

ट्रंप और पावेल के बीच ब्याज दरों में कटौती न करने के चलते लंबे समय से तनातनी चल रही है. अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ट्रंप पावेल को बर्खास्त करने के लिए एक लेटर ड्राफ्ट कर चुके हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल को बर्खास्त कर सकते हैं ऐसी खबरें सामने आ रही हैं. मंगलवार शाम को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ हुई एक मीटिंग में उन्होंने कहा था वह फेड रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पावेल को उनके पद से हटा सकते हैं. हालांकि, बाद में ट्रंप ने ऐसा कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. 

ट्रंप ने ड्राफ्ट किया लेटर

क्रिप्टो रेगुलेशन बिल पर चर्चा करने के लिए हुई इस मीटिंग में ट्रंप ने सांसदों से पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें पॉवेल को बर्खास्त कर देना चाहिए. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, सबकी सहमति मिलने के बाद ट्रंप ने इस पर अमल करने की बात कही.

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि पावेल की बर्खास्तगी को लेकर ट्रंप एक लेटर भी ड्राफ्ट कर चुके हैं. हालांकि, इस मीटिंग के कुछ ही घंटों बाद बुधवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, हमारा ऐसा कुछ भी करने का प्लान नहीं है. मैं किसी संभावना से इंकार तो नहीं करता, लेकिन इस बात की संभावना तब तक बहुत कम है, जब तक कि किसी फ्रॉड के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़े. 

पावेल को ट्रंप ने ही चुना था

पॉवेल को पहली बार 2017 में ट्रंप ने ही नॉमिनेट किया था. फिर 2021 में बाइडेन की सरकार ने उनका एक और कार्यकाल बढ़ा दिया. वह फेड रिजर्व के अध्यक्ष के पद से मई, 2026 को रिटायर होंगे. ट्रंप ब्याज दरों में कटौती न करने को लेकर पावेल से खफा हैं. अब सवाल यह आता है कि क्या ट्रंप के पास पावेल को हटाने का अधिकार है? इसका जवाब है नहीं.

1913 के फेडरल रिजर्व 1913 के फेडरल रिजर्व एक्ट में कहा गया है कि फेड गवर्नरों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और सीनेट की सलाह व सहमति से उन्हें चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है. राष्ट्रपति के पास फेड चेयरमैन को हटाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. हालांकि, वह किसी कारण को साबित करके उन्हें हटाने की कोशिश कर सकते हैं. बता दें कि हाल ही में ट्रंप की सरकार ने पावेल पर फेड में 2.5 बिलियन डॉलर के रेनोवेशन प्रोजेक्ट के कुप्रधंन का आरोप लगाया था. 

 

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप का बड़ा ऐलान, दवाओं पर लगेगा 200 परसेंट या उससे भी अधिक टैरिफ; भारत की फार्मा कंपनियों पर क्या होगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget