एक्सप्लोरर

PAN Card: एक शख्स एक से अधिक पैन नहीं रख सकता, जानिए- दो पैन रखने वालों पर कितना जुर्माना

क्या एक शख्स एक से अधिक पैन कार्ड रख सकता है? इस विषय में आयकर अधिनियम क्या कहता है? यदि किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक पैन कार्ड हैं तो उसे कितना जुर्माना भरना पड़ेगा. इस जुर्माने से बचने के लिए उसके पास क्या वैद्य विकल्प हैं? पैन कार्ड सरेंडर के लिए कितनी फीस देनी होगी?

भारत में रहने वाला हर शख्त पैन कार्ड रख सकता है. लेकिन सवाल है कि पैन कार्ड की संख्या क्या होगी, क्या कोई शख्स एक से ज्यादा पैन कार्ड रख सकता है तो इसका सीधा सा जवाब है: नहीं. दरअसल, भारत सरकार के आयकर अधिनियम के तहत पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य है. ऐसे में आप दो पैन कार्ड नहीं रख सकते. आयकर अधिनियम 1961 का सेक्शन 139 ए कहता है कि एक व्यक्ति सिर्फ एक ही पैन कार्ड रख सकता है. इस अधिनियम में इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गयी हैं. इसमें स्पष्ट किया गया है कि कौन पैन कार्ड रखने की योग्यता रखता है और कौन नहीं. इसी सेक्शन का सातवां प्रावधान कहता है कि ऐसा व्यक्ति जिसे पैन कार्ड आवंटित किया जा चुका है वह नये पैन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकता है.

क्या कहता है आयकर अधिनियम?

आयकर अधिकारी को आयकर अधिनियम के सेक्शन 272 बी के तहत अधिनियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का अधिकार दिया गया है. ऐसा किसी व्यक्ति द्वारा सेक्शन 139 ए का पालन करने में असफल रहने पर किया जाएगा. 139 ए कहता है कि जिस व्यक्ति ने पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया है उसके पास पहले से पैन कार्ड न हो. यदि आपके पास दो पैन कार्ड हैं तो आप सरेंडर करके पेनाल्टी के खतरे से बच सकते हैं. जबकि सरकार ने बैंक एकाउंट और पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में दो पैन कार्ड रखना आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है.

यदि किसी व्यक्ति के पास पहले से ही पैन कार्ड है तो उसे ऑनलाइन सरेंडर करने का विकल्प दिया गया है. यह विकल्प ऑफलाइन तरीके से भी मौजूद है.

कितनी फीस देनी होगी?

यदि आप पैन कार्ड सरेंडर करना चाहते हैं और आपका पोस्टल पता भारत में है तो इसके लिए आपको 110 रुपये प्रोसेसिंग फीस चुकानी होगी. वहीं, पोस्टल पता भारत के बाहर होने पर 1020 रुपये प्रोसेसिंग फीस चुकानी होगी. पेमेंट के लिए किसी भी बैंक के डीडी, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget