एक्सप्लोरर

सरकार के बड़े मंत्रियों ने किया GST से जुड़े डर को दूरः नहीं बढ़ेंगे जरूरी चीजों के दाम

नई दिल्ली: 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद जरूरी चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं और इस चिंता को रोकने के लिए सरकार के कई मंत्री भरसक कोशिश कर रहे हैं. जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से जुड़ी चिंताओं को दूर करते हुए आज केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जो गुड्स या वस्तुएं पहले से टैक्स दायरे में हैं उन पर किसी तरह की नई दर से टैक्स नहीं लगाया गया है. आज निर्मला सीतारमण यहां व्यापारियों के लिए जीएसटी पर आयोजित एक सम्मेलन के बाद इस विषय पर बोल रहीं थीं.

निर्मला ने कहा कि लोगों और व्यापारियों के लिए इस कानून की अलग अलग व्याख्या नहीं है. यह सबके लिए समान यानी एक जैसा है. जीएसटी के बाद जरूरी चीजों के दाम नहीं बढ़ेंगे

उन्होंने कहा, मेरा जवाब उनके लिए है जो लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या जीएसटी के बाद आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे.? निर्मला ने कहा कि जीएसटी में टैक्स की दरें तय हैं तो राजस्व को बढ़ाने के लिए अनापशनाप टैक्स नहीं लगाए गए हैं. इसका साफ मतलब है कि यदि किसी वस्तु पर टैक्स है तो वह जीएसटी के दायरे में है. यदि कोई नई टैक्स की दर तय की गई है तो यह तुलनात्मक रूप से मौजूदा दर से कम है. इसलिए आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने की चिंता निराधार है.

जीएसटी लंबी अवधि में ग्राहकों, व्यापारियों के लिए फायदेमंद: वैंकेया नायडू आज केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि (जीएसटी) को लागू करने में कुछ शुरुआती अड़चनें आ सकती हैं लेकिन इस नई इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम से लंबी समय में ग्राहकों और व्यापारियों को मदद मिलेगी. जैसा कि आप जानते ही हैं कि देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू होने की तैयारियां चल रही हैं.

नायडू ने कहा कि 30 जून की मध्यरात्रि इस ऐतिहासिक आर्थिक बदलाव की गवाह होगी. यह देश की आजादी के बाद अब तक किया गया सबसे बड़ा आर्थिक सुधार है.

जीएसटी एक आसान टैक्स-प्रणाली है: मनोहर पर्किर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्किर ने कहा माल और सेवाकर (जीएसटी) एक आसान टैक्स प्रणाली है और इसे लेकर जो भ्रम की स्थिति है उसके पीछे प्रमुख वजह देश में इतना बड़ा सुधार पहली बार होना है. उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर भ्रम दो-तीन महीने रहेगा लेकिन गोवा सरकार ने ऐसी सिस्टम को अपनाया है जो एक जुलाई से लागू होने वाली नई अप्रत्यक्ष टैक्स सिस्टम में आसान हस्तांतरण को सुनिश्चित करेंगी .

पर्किर ने यहां कहा कि जब भी कोई नई व्यवस्था अपनायी जाती है तो उसे लेकर कुछ दिन भ्रम रहता है. इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. जीएसटी बहुत आसान है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे पास कई तरह के टैक्स हैं और जीएसटी इन सबके स्थान पर केवल सिंगल टैक्स रह जाएगा और फिर भ्रम का कोई स्थान नहीं रहेगा.

GST से जुड़ी और काम की खबरें यहां आप पढ़ और समझ सकते हैं

 

एक देश एक टैक्सः ABP न्यूज पर GST सम्मेलन में वित्त मंत्री देंगे हर सवाल का जवाब

GST की ABCD: जीएसटी के आने के बाद कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी उससे जुड़ी हर जानकारी सिर्फ एक क्लिक से जान लेंगे आप…यहां ये है GST के बाद महंगे होने वाले सामान की सारी लिस्ट ये चीजें हो जाएंगी GST के बाद सस्ती: जानें कहां बचेगा आपका पैसा ! GST आने के बाद ऐसे सस्ता हो जाएगा आपका किचन का बजट GST आने के बाद बिजली नहीं होगी महंगी: ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ई-कॉमर्स, नई कंपनियों के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन 25 जून से होंगे आएं GST को समझें- पार्ट1: जानिए- मौजूदा कर व्यवस्था-GST में क्या फर्क है? आएं GST को समझें- पार्ट2: जानें क्या है इनपुट टैक्स क्रेडिट आएं GST को समझें- पार्ट3: कौन-कौन लोग जीएसटी के दायरे में आएंगे आएं GST को समझें- पार्ट4: क्या-क्या है जीएसटी से बाहर GST में कारोबारियों की 3 कैटेगरीः यहां मिलेंगे उनके सारे सवालों के जवाब जीएसटी आने के बाद जानिए ऐसे बचेंगे आपके खरीदारी पर पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget