एक्सप्लोरर

Cab Aggregators: कैब एग्रीगेटर्स की मनमानी पर चलेगा सरकार का डंडा! iPhone वालों से वसूल रहे ज्यादा किराया

Apple iphone: प्रहलाद जोशी ने ट्वीट कर इस तरह के मामलों की जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी से जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है. 

Differential Pricing:  आपके पास एंड्रॉय़ड मोबाइल है या एप्पल का आईफोन? अब यह केवल स्टेटस सिंबल नहीं है. इसके आधार पर किस सर्विस के बदले कितना पैसा देना  है, यह भी तय होता है. कैब बुकिंग करने वाली ऑनलाइन कंपनियों के ऐप पर ऐसे ही भेदभाव का खुलासा हुआ है.  पाया गया कि दो खास लोकेशन के बीच जाने के लिए एंड्रॉयड मोबाइल से कैब बुक कराने पर किराया कम था. वहीं एप्पल के आईफोन से बुक कराने पर किराया ज्यादा था. केवल कैब बुक करने वाली कंपनियां ही नहीं फूड डिलवरी करने वाले ऐप और सिनेमा शो की टिकट बुकिंग करने वाले ऐप भी इस तरह का भेदभाव करते हैं. ऐसी काफी शिकायतें मिली हैं. इसके बाद उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी को कैब बुक करने वाली ऐप कंपनियों की जांच के आदेश दिए हैं. फूड सर्विस  डिलवरी की ऐप वाली कंपनियां और शो टिकट बुक करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म भी इसकी जद में आएंगे.

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.  उन्होंने लिखा है कि इस तरह के मामलों की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं. पहली नजर में यह गलत कारोबारी व्यवहार लगता है. यह उपभोक्ता अधिकारों का घोर अपमान है. इसलिए मैंने जागो ग्राहक जागो को सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी के माध्यम से गहराई से जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है. 

सबूत जमा कर होगी कार्रवाई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि वे इस बारे में सबूत जमा कर इस पर कंपनियों से जवाब मांगेंगे. उसके बाद रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी. उपभोक्ता मामलों के पूर्व केंद्रीय सचिव रोहित कुमार ने बताया कि यह बिल्कुल गलत धंधा है, जहां आपके मोबाइल डाटा का उपयोग बिना आपकी मर्जी के आपके ही खिलाफ किया जा रहा है. ज्ञात हो कि पहले भी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी कैब बुकिंग ऐप वाली कंपनियों को उपभोक्ता अधिकारों के सम्मान की हिदायत दे चुकी है.

ये भी पढ़ें: Manmohan Singh: मनमोहन सिंह UN साऊथ कमीशन के 3 साल रहे सेक्रेटरी जनरल, विकासशील देशों के लिए तैयार किया ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget