एक्सप्लोरर

थोक डीजल के दाम बढ़कर 122 रुपये प्रति लीटर तक आए, जानें आपकी जिंदगी पर कैसा आएगा असर, किन चीजों के बढ़ेंगे दाम

आर्थिक मामलों के जानकार सुनील शाह का कहना है कि थोक ग्राहक के लिए डीजल के दाम 25 रुपये बढ़ने से सबसे पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट और परिवहन करने वाले वाहनों के लिए दाम बढ़ने के रूप में असर देखा जाएगा.

Diesel Price Hike Effect: रूस-यूक्रेन युद्ध का असर भारत में भी नजर आया है और डीजल के थोक दाम बढ़ा दिए गए हैं. तेल कंपनियों ने थोक ग्राहकों के लिए डीजल के रेट 25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. थोक ग्राहकों में मॉल और बस ऑपरेटर जैसे खरीदार शामिल हैं. इनके लिए मुंबई में नए रेट 122.05 रुपये और दिल्ली में 115 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. रिटेल प्राइज में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं की गई है.

थोक खरीदारों को झटका- 122 रुपये प्रति लीटर हुआ डीजल का दाम
मुंबई मे आम जनता के लिए डीजल के दाम 94 रुपये के करीब है तो थोक खरीददारों के लिए ये दाम 122 रुपये हो गया है. दिल्ली में डीजल के दाम 86 रुपये 67 पैसे है तो थोक खरीददारों के लिए 115 रुपये हो गया है. इसे यूक्रेन युद्ध का असर माना जा रहा है.

आर्थिक मामलों के जानकार सुनील शाह का क्या है कहना
एबीपी न्यूज पर आर्थिक मामलों के जानकार सुनील शाह का कहना है कि थोक ग्राहक के लिए डीजल के दाम 25 रुपये बढ़ने से सबसे पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट और परिवहन करने वाले वाहनों के लिए दाम बढ़ने के रूप में इसका असर देखा जाने वाला है. इसका सीधा असर उत्पादों की ढुलाई के महंगे होने के रूप में आएगा. हालांकि इनके असर से रिटेल उत्पाद कितने महंगे होंगे, ये कुछ समय तक देखना होगा. 

अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों का असर आया
हालांकि रिटेल ग्राहकों पर इसका असर नहीं आ रहा है और आज भी देश में अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. साफ तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध का असर है कि देश में थोक ग्राहकों के लिए डीजल के दाम में इजाफा किया गया है. कच्चा तेल जो 130 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था और अब इसके दाम फिर से 100-110 डॉलर प्रति बैरल की रेंज में आ गए हैं तो आगे के लिए राहत हो सकती है लेकिन पिछली बढ़ी कीमतों का कुछ असर तो पास ऑन किया जाना ही था. इसीलिए कल डीजल के थोक रेट में इजाफा किया गया है. 

रेलवे पर भी आएगा असर- ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को राहत
सुनील शाह का कहना है कि रेलवे डीजल का बड़ा कंज्यूमर है और इस पर इन तेल कीमतों में बढ़ोतरी का प्रत्यक्ष असर आएगा. रेलवे द्वारा पहुंचाए जा रहे सामान और सेवाएं महंगी हो सकती हैं. हालांकि बल्क खरीदारों के लिए जो डीजल महंगा किया गया है उससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को थोड़ी राहत तो मिलेगी और इसका असर रिटेल ग्राहकों पर भी नहीं आएगा तो ये एक तरह से सरकार का बैलेंसिंग एक्ट है. 

ये भी पढ़ें

Reliance Retail ने किया बड़ा अधिगहण, 950 करोड़ रुपये में खरीदा Clovia का 89 फीसदी हिस्सा 

Petrol Diesel Rate Today: कल बढ़े थोक ग्राहकों के लिए डीजल के दाम, जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget