एक्सप्लोरर

Budget 2025: निर्मला सीतारमण के बजट पढ़ना शुरू करते ही उछला शेयर बाजार, फिर क्यों नीचे गिरा

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साल 2025-26 के बजट भाषण की शुरूआत करते ही शेयर बाजार ने पहले तो उछलकर सलाम भेजा. फिर जल्दी ही सेंसेक्स और निफ्टी गोता लगाने लगे.

Stock Market Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साल 2025-26 के बजट भाषण की शुरूआत करते ही सबसे पहले  शेयर बाजार ने पहले तो उछलकर सलाम भेजा. फिर जल्दी ही सेंसेक्स और निफ्टी गोता लगाने लगे. बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स तो 136.44 अंक चढ़कर 77,637.01 अंक पर पहुंच गया था.  एनएसई बेंचमार्क निफ्टी भी 20.2 अंक चढ़कर 23,528.60 अंक पर पहुंचा. बाद में सेंसेक्स 300 अंक गिरा और निफ्टी फिसलकर 23,450 के नीचे चला गया. 

आईटीसी, महिंद्रा, अल्ट्राटेक दोपहर तक फायदे में रहे

बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार की उठापटक में आईटीसी होटल्स, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी  दोपहर तक फायदे में रहे. टाइटन, कोटक महिन्द्रा बैंक, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दोपहर बाद तक लगातार पिछड़ रहे थे.

क्या बाजार को नहीं मिला बूस्टर डोज

बजट का शुरूआत में स्वागत करते हुए भी शेयर बाजार की ओर से दिखाई गई मायूसी आखिर क्या कहती है. बाजार की ओर से दिखाई गई इस मायूसी का राज आखिर क्या है. जानकारों का मानना है कि जितनी उम्मीद थी, उतनी पूरी नहीं हुई है. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार कहते हैं कि बाजार विकास को बढ़ावा देने वाले उपायों की तलाश करेगा, न कि पूंजीगत लाभ और कर में बदलाव जैसे राहतों पर खुश होगा. विकास और आय में सुधार के रुझान मध्यम से लंबी अवधि में बाजार की चाल को तय करेंगे.

शुरू में अडानी पावर चार फीसदी, अडानी ग्रीन तीन फीसदी चढ़े 

बजट की शुरूआत के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मजबूती देने के सरकार के संकल्प को देखते हुए निवेशकों ने अडानी पावर के शेयरों का जोरदार स्वागत किया. इस कारण अडानी पावर के शेयर शुरू में चार फीसदी ऊपर चढ़ गए. अडानी ग्रीन के शेयरों को भी शुरूआत में खूब फायदा हुआ. शुरूआती दौर में ही अडानी ग्रीन के शेयर 3.52 फीसदी तक उछाल पर थे. इसी तरह अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर भी दोपहर तक 2.46 फीसदी अधिक पर कारोबार कर रहे थे.  

 

ये भी पढ़ें: 

उभरते मध्यम वर्ग और GDP पर बजट 2025 में रहा खास फोकस, सबसे ज्यादा फायदे में रहा बिहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget