एक्सप्लोरर

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से क्या चाहती है ऑटो इंडस्ट्री, ये रही पूरी विशलिस्ट  

Auto Industry: ऑटोमोबाइल सेक्टर की तरक्की इकोनॉमी से जुड़ी हुई है. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सरकार आर्थिक विकास के मजबूत कदम उठाएगी. साथ ही सब्सिडी और स्क्रैप पॉलिसी को लेकर बड़े निर्णय लेगी.

Auto Industry: ऑटोमोबाइल सेक्टर का प्रदर्शन साल दर साल सुधरता जा रहा है. हालांकि, राजीव बजाज जैसे कई दिग्गज लगातार ऑटो इंडस्ट्री पर लग रहे टैक्स के खिलाफ बोलते रहे हैं. अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 23 जुलाई को बजट लेकर आने वाली हैं. इस बजट से ऑटो इंडस्ट्री (Auto Industry) भी कई तरह की उम्मीदें पाले बैठी है. आइए एक नजर उन मांगों पर डाल लेते हैं, जो ऑटो इंडस्ट्री सालों से सरकार से कर रही है. 

फेम 3 स्कीम के ऐलान की है पूरी उम्मीद 

ऑटोमोबाइल सेक्टर को उम्मीद है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाएगी. साथ ही फेम 3 इलेक्ट्रिक वेहिकल सब्सिडी पॉलिसी (Fame III Scheme) के ऐलान की उम्मीद भी लगाई जा रही है. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) का मानना है कि जीडीपी और इकोनॉमी को गति देने के लिए वित्त मंत्री बड़े ऐलान करेंगी. ऑटो इंडस्ट्री की तरक्की इकोनॉमी की प्रगति से ही जुड़ी हुई है. ईवी को बढ़ावा देने के साथ ही सरकार पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने पर नीति भी स्पष्ट करेगी. इसके अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के कदम भी उठाए जाने की पूरी उम्मीद है. 

पीएलआई स्कीम को आगे बढ़ा सकती हैं वित्त मंत्री 

ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री की संस्था एसीएमए (ACMA) भी जीएसटी में छूट समेत मशीनरी पर मिलने वाली सहायता को बढ़ाने की उम्मीद पाले हुए है. संस्था का मानना है कि यह बजट ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला होगा. इसके अलावा प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI Scheme) जैसे उपाय आगे भी जारी रहेंगे. पीएलआई स्कीम ने देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है. इसके साथ ही उद्योग को पूरी ईम्मीद है कि सरकार इंटरसिटी कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखेगी.

ईवी और हाइब्रिड वेहिकल पर मिले और ज्यादा छूट 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने वित्त मंत्री से अपील की है कि वह इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों को गाड़ी खरीदने पर छूट दें. इससे न सिर्फ उद्योग को फायदा होगा बल्कि रिटर्न भरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो जाएगा. फाडा ने कॉरपोरेट टैक्स में छूट की मांग भी की है. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में हाइब्रिड वेहिकल पर छूट का ऐलान किया था. ऐसे में ईवी और हाइब्रिड वेहिकल को लेकर और ज्यादा छूट के ऐलान की उम्मीद बजट से की जा रही है. इससे ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें 

Unemployment in India: देश में जॉब हैं मगर लेने वाला कोई नहीं, खाली रह गए ये 18 लाख पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget