एक्सप्लोरर

Budget 2019: मजदूरों के लिए पेंशन योजना का ऐलान, रक्षा बजट बढ़ाकर तीन लाख करोड़, पढ़ें Early Highlights

श्रमिकों के लिए एक बड़ा एलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगर कार्यकाल के दौरान किसी श्रमिक की मृत्यु होती है तो उसके लिए 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है.

Budget 2019 : अपने अंतरिम बजट में को सरकार ने पूरी तरह लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर पेश कर रही है. वित्त मंत्री पीयूष गोयल सुबह 11 बजे से अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं. इस बजट में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ वित्त मंत्री ने शुरु में ही बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के खाते में सीधे 6 हजार रुपये हर साल देगी. इसका फायदा उन किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन 2 हेक्टेयर से कम है. 

यहां पढ़ें Budget 2019 LIVE

आपको बताते हैं कि बजट में अब तक (11.30 बजे से 12.00 बजे तक) वित्त मंत्री ने क्या अहम बातें कहीं हैं.  (11 बजे से 11.30 बजे तक बजट की खास  बातें क्लिक करके पढें)
  • श्रमिकों के लिए एक बड़ा एलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगर कार्यकाल के दौरान किसी श्रमिक की मृत्यु होती है तो उसके लिए 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है.
  • ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई. 21 हजार रुपये तक वेतन वाले मजदूरों का बोनस 3500 रुपये से दोगुना करकर 7000 रुपये किया गया.
  • एनपीएस में सरकार का योगदान बढ़ाया गया है और न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई गई है.
  • मजदूरों के लिए पेंशन योजना का एलान किया गया है. मजदूर को कम से कम 1000 रुपये की पेंशन मिलेगी. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन नाम से मजदूरों के लिए पेंशन योजना का एलान किया गया. 10 करोड़ असंगठित मजदूरों को इस पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा. इसके तहत 1000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी. ये पेंशन 15 हज़ार से कम वेतन वाले मजदूरों को मिलेगी. इसके तहत आपको हर महीने 100 रुपये जमा करने होंगे. 60 साल की उम्र के बाद सरकार आपको सरकार 3000 रुपए का पेंशन देगी. 10 करोड़ मज़दूरों को इसका फायदा मिलेगा.
  • वित्त मंत्री ने कहा कि सैनिक कठिन हालातों में देश की रक्षा कर रहे हैं. हाई रिस्क एरिया में काम करने वाले सैनिकों के भत्तों को बढ़ाया गया. हमने रक्षा बजट बढ़ाकर तीन लाख करोड़ किया.
  • राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने का काम सरकार ने काम किया, हमने घोषणा में OROP की बात कही थी, हम OROP पर 35 हजार करोड़ खर्च कर चुके हैं.
  • ब्रॉडगेज पर सभी मानव रहित क्रॉसिगों को खत्म कर दिया गया है. सेमी हाई स्पीड ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' पहली बार भारत में चलाई गई. रेलवे का घाटा कम करने का काम किया.
  • हाईवे के विकास में भारत दुनिया में सबसे आगे है, 27 किलोमीटर हाई वे रोज बन रहे हैं.
  • राष्ट्रीय कामधेनु योजना का एलान किया गया है. इसके तहत पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए क़र्ज़ में 2 फीसदी की छूट मिलेगी.

यहां देखें हिंदी में बजट LIVE

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget