एक्सप्लोरर

Experts का दावा-Budget 2021 से पहले शेयर बाजारों में रहेगा बड़ा उतार-चढ़ाव

इस सप्ताह जिन कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं, उनमें यूको बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, ल्यूपिन, मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स शामिल हैं. सैमको सिक्योरिटीज की वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक निराली शाह ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में गतिविधियां बजट के आसपास केंद्रित रहेंगी.

आम बजट से पहले मासिक डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच इस सप्ताह में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. विशेषज्ञों ने यह राय जताई है. गौरतलब है कि मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे.

केंद्रीय बजट से पहले बाजार में रह सकती है उथल-पुथल

वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में केंद्रीय बजट तथा मासिक सौदों की समाप्ति से पहले बाजार में उथल-पुथल रह सकती है. कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार के उतार-चढ़ाव को बढ़ाएंगे.इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की भी घोषणा होने वाली है.’’

पिछले सप्ताह सेंसेक्स ने 50 हजार अंक के स्तर को किया पार

बता दें कि  पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को सेंसेक्स पहली बार 50 हजार अंक के स्तर को पार कर गया. हालांकि, व्यापक मुनाफावसूली और नरम वैश्विक संकेतों के चलते शुक्रवार को सेंसेक्स 746 अंक यानी 1.5 प्रतिशत गिर गया. वहीं निफ्टी भी 14,400 अंक के नीचे आ गया. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘सेंसेक्स का 50 हजार अंक छूना न केवल बाजार और निवेशकों के लिये बल्कि अर्थव्यवस्था के लिये भी बहुत अच्छी खबर है. बाजार अर्थव्यवस्था की भविष्य की क्षमता के संकेतक हैं. यदि यह सच है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था एक मजबूत पुनरुद्धार की राह पर है.’’

इन कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं इस सप्ताह

गौरतलब है कि इस सप्ताह जिन कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं, उनमें यूको बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, ल्यूपिन, मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स शामिल हैं. सैमको सिक्योरिटीज की वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक निराली शाह ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में गतिविधियां बजट के आसपास केंद्रित रहेंगी.’’

शुरुआती कारोबार में Reliance इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों पर आएगी प्रतिक्रिया

वहीं  रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा के अनुसार, ‘‘बाजार पहले सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा.’’ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए थे. कंपनी को दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर लाभ हुआ. इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़ा है. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.13 अंक या 0.31 प्रतिशत नीचे आया.

ये भी पढ़ें

Budget 2021: बजट से आम लोगों को हैं बड़ी उम्मीदें, कोरोना संकट के कारण सरकार के पास टैक्स कम करने के विकल्प कम

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर GST में बदलाव का किया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget