एक्सप्लोरर

Budget 2023: आज 11 बजे पेश होगा बजट, जानें उससे पहले और बाद का पूरा शेड्यूल

Budget 2023: आज संसद में वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी लेकिन बजट पेश होने से पहले और उसके बाद भी कई तरह की फॉर्मैलिटी होती हैं. पढ़ें इस खबर में...

Union Budget 2023: इस साल के आम बजट की राह देख रहे लोगों का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ घंटे बाद संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी. अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर बजट कितने बजे पेश होगा. अगर आप भी इसे लेकर असमंजस में हैं तो यह खबर आपके काम की है.

दरअसल, बजट पेश होने से पहले और उसके बाद भी कई तरह की फॉर्मैलिटी होती हैं जिन्हें पूरा करना होता है. यह सब चीजें एक तय समय पर की जाती हैं. वित्त मंत्रालय ने बजट का पूरा शेड्यूल जारी किया है. यहां हम आपको बता रहे हैं पूरा टाइम टेबल.

ऐसा रहेगा बजट का पूरा शेड्यूल

सुबह 8:40 बजे - वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने सरकारी आवास से बाहर निकलेंगी और नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के ऑफिस जाएंगी. वित्त मंत्रालय के ऑफिस से वह बजट की कॉपी लेकर संसद के लिए निकलेंगी.

सुबह 9 बजे - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 9 बजे वित्त मंत्रालय के गेट नंबर-2 के बाहर आएंगी. इसके बाद बजट के साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारियों व वित्त मंत्री का फोटो सेशन होगा.

सुबह 9:25 बजे - वित्त मंत्रालय से बाहर निकलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर राष्ट्रपित की मंजूरी लेने के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगी. वहां वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू बजट को अपनी औपचारिक मंजूरी देंगी.

सुबह 10  बजे - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी लेने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट लेकर संसद पहुंचेंगी.

सुबह 10:10 बजे - संसद में पहुंचने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रिमंडल के साथ बैठक करेंगी. इस बैठक में बजट के लिए कैबिनेट से आधिकारिक मंजूरी ली जाएगी. 

सुबह 11 बजे - वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी और इसके बारे में बोलना शुरू करेंगी.

दोपहर 3 बजे - संसद में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेंगी. इसमें पहले वह बजट की घोषणाओं पर मुख्य पॉइंट्स बताएंगी. इसके बाद वह पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगी.

ये भी पढ़ें

Union Budget 2023: युवाओं को इस बजट से क्या मिलेगा, ये शुभ ग्रह करा सकते हैं बल्ले-बल्ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget