एक्सप्लोरर

बजट से शेयर बाजार को मिली मजबूतीः पिछले हफ्ते दिखाई बड़ी तेजी

नई दिल्लीः बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार बड़ी मजबूती के साथ बंद हुआ. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा 2017-18 का बजट पेश करने से बाजार को बल मिला. कारोबारी सप्ताह के 5 में से 3 में मजबूती रही. एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप में भी मजबूती रही. 3 फरवरी को समाप्त सप्ताह में सेंसेक्स 358.06 अंकों यानी 1.28 फीसदी की मजबती के साथ 28,240.52 पर जबकि निफ्टी 99.70 अंकों यानी 1.15 फीसदी की मजबूती के साथ 8,740.95 पर बंद हुआ. बीएसई मिडकैप में 320.68 अंकों यानी 2.47 फीसदी की मजबूती रही. बीएसई स्मॉलकैप में 309.98 अंकों यानी 2.36 फीसदी की मजबूती रही.

बजट वाले दिन शेयर बाजार की चाल

बीते सप्ताह संसद में पेश हुए बजट की बात करें तो इनकम टैक्स की दरों में कटौती का प्रस्ताव पेश किया गाय. 2.5 लाख से 5 लाख रुपये की इनकम पर टैक्स 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया गया. इसके चलते घरेलू शेयर बाजार में भारी उछाल देखा गया.  सेंसेक्स 485.68 अंकों यानी 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 28,141.64 पर रहा जो 24 अक्टूबर 2016 के बाद सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. बाजार एक फरवरी यानी बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए. संसद में आम बजट पेश होने से बाजार को बल मिला. सेंसेक्स 485.68 अंकों यानी 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 28,141.64 पर रहा जो 24 अक्टूबर 2016 के बाद सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा.

बजट के अगले दिन 2 फरवरी को बाजार की चाल

घरेलू बाजार में गुरुवार यानी 2 फरवरी को भी मजबूती रही. सेंसेक्स 84.97 अंक यानी 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 28,226.61 पर बंद हुआ. कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी 3 फरवरी को बाजार में खासी उथल-पुथल रही. सेंसेक्स 13.91 अंकों यानी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 28,240.52 पर बंद हुआ जो 4 अक्टूबर 2016 के बाद सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा.

30-31 जनवरी को शेयर बाजार की चाल

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी 30 जनवरी को बाजार में हल्की गिरावट रही. सेंसेक्स 32.90 अंकों यानी 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 27,849.56 पर बंद हुआ जो 25 जनवरी 2017 के बाद सबसे निचला बंद स्तर रहा. बाजार 31 जनवरी यानी मंगलवार को भी गिरावट के साथ बंद हुए. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी को लेकर उपजी चिंता से बाजार धड़ाम से गिरा. सेंसेक्स 193.60 अंकों यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 27,655.96 पर बंद हुआ जो 24 जनवरी 2017 के बाद इसका निचला बंद स्तर रहा.

पूरे हफ्ते में ऐसी रही बाजार की चाल 

इस समीक्षाधीन अवधि में सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में मजबूती जबकि बाकी में गिरावट रही. भारती एयरटेल में 9.34 फीसदी, कोल इंडिया में 2.92 फीसदी, एचडीएफसी में 1.84 फीसदी में सबसे ज्यादा मजबूती रही. एनटीपीसी में 2.77 फीसदी, ओएनजीसी में 1.76 फीसदी, गेल इंडिया में 0.93 फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट रही. वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट में सिगरेट पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने से आईटीसी कंपनी के शेयरों में 5.81 फीसदी का उछाल देखा गया. बैंकिंग शेयरों की बात करें तो भारतीय स्टेट बैंक में 4.09 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.06 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 3.44 फीसदी की मजबूती रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget