एक्सप्लोरर

Budget 2025: टैक्स स्लैब में बदलाव से बढ़ेगी आपकी इन हैंड सैलरी, जानें किसे कितना होगा फायदा

Budget 2025: वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में मिडिल क्लास वालों का खास ध्यान रखा गया है. नए टैक्स रिजीम के तहत 12.75 लाख रुपये सालाना कमाने वाले को एक भी पैसा टैक्स नहीं देना होगा.

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेश हुए बजट में टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए कहा कि अब 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. बजट में हुई इस घोषणा से देश के लाखों मध्यम वर्गीय परिवारों के चेहरे खिल गए. यह सिर्फ एक नीतिगत बदलाव नहीं, बल्कि देश के आम आदमी की जीवन रेखा है. 

मिडिल क्लास से इकोनॉमी को मिलती ताकत

देश के आर्थिक विकास को गति देने में देश के मिडिल क्लास की भूमिका अहम मानी जाती है. इस पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ''देश का मिडिल क्लास इकोनॉमी को ताकत देता है. उनके योगदान को अहम मानते हुए हमने उन्हें टैक्स के बोझ से कुछ राहत दी है.'' सरकार के इस ऐलान से 12 लाख रुपये तक कमाने वाले अब सालाना 80,000 रुपये बचा लेंगे. नए टैक्स रिजीम के तहत 12.75 लाख रुपये सालाना कमाने वाले को एक भी पैसा टैक्स भरने की जरूरत नहीं है. हालांकि, अगर सालाना आय 12.75 लाख रुपये से एक भी रुपये ज्यादा है तो उन्हें 15 परसेंट टैक्स देना होगा. 

न्यू टैक्स रिजीम में हुए इस बदलाव से उन्हें भी कुछ हद तक राहत मिली है, जिनकी सालाना आमदनी 18 लाख रुपये तक है. इनकी एक साल में टैक्स पर बचत 70,000 रुपये होगी. इसी तरह से सालाना 25 लाख कमाने वाले की भी टैक्स सेविंग्स 1,10,000 रुपये होगी, जो मौजूदा समय में उनकी कर देयता का 25 परसेंट है. बजट 2025 के जरिए सरकार ने संकेत दे दिया कि यह सिर्फ एक राजकोषीय समायोजन ही नहीं है, बल्कि यह देश के इकोनॉमिक बैकबोन के लिए योगदान देने वालों को समर्थन देना भी है. 

जानें किसे कितना होगा फायदा?

नये स्लैब के तहत पहले 15 लाख सालाना कमाने वालों को 1.30 लाख रुपया टैक्स देना होता था, लेकिन अब सिर्फ 97,500 रुपया देने होंगे. यानी कि ये लोग टैक्स पर 32,500 रुपये बचा लेंगे. इसी तरह से 17 लाख कमाने वालों एक लाख 84 हजार के बदले अब 1.30 लाख टैक्स देना होगा. यानी कि टैक्स पर उनकी बचत 54,600 रुपये हुई. इसी क्रम में 22 लाख रुपये सालाना कमाने वाले नए स्लैब के बाद टैक्स पर 1,00,100 रुपये बचा लेंगे. सालाना 25 लाख रुपये की आमदनी वालों को अब 4 लाख 34 हजार 200 रुपये के बदले अब सिर्फ 3 लाख 19 हजार 800 रुपये ही टैक्स देना होगा. यानी सीधे-सीधे एक लाख 17 हजार 400 रुपये का फायदा होगा.

बता दें कि टीडीएस और अन्य कटौती के बाद कैलकुलेट की जाने वाली राशि को नेट सैलरी या टेक-होम सैलरी कहते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Budget 2025: बुजुर्गों का बड़ी राहत, अब 1 लाख रुपये तक मिलेगा टैक्स डिडक्शन, पहले 50000 रुपये थी लिमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget