एक्सप्लोरर

Budget 2024: वैश्विक तनाव के चलते रक्षा बजट में बढ़ोतरी के आसार, आत्मनिर्भर भारत पर रहेगा जोर

Interim Budget 2024: रक्षा क्षेत्र के लिए जीडीपी का 3 फीसदी प्रावधान किया जाना ग्लोबल बेंचमार्क है लेकिन भारत इस मामले में बहुत पीछे है.

Union Budget 2024: अंतरिम बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं. वित्त मंत्री कह चुकी हैं कि अंतरिम बजट में बड़ी घोषणाएं नहीं होंगी. लेकिन जो वैश्विक हालात बने हुए हैं उसमें माना जा रहा है कि रक्षा बजट में बढ़ोतरी की जा सकती है. 

भारत के अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के साथ रिश्तों में तल्खी है. जिसके चलते सीमा पर हमारे जवान हर समय अलर्ट मोड में रहते हैं.  भारत के लिए बॉर्डर पर तनाव के चलते वैश्विक तनाव ने चिंता बढ़ा रखी है. 2023 में सबसे ज्यादा वैश्विक तनाव ने परेशान किया है. रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में शुरू हुआ युद्ध जारी है. इजरायल और हमास के बीच अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू हो गया. उसपर से हूती विद्रोहियों लगातार लाल सागर में जहाजों पर हमला कर रहे हैं जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित हो रहा है.

वैश्विक तनाव के चलते भारत के सामने अपने सैन्य ताकत का आधुनिकरण बड़ी चुनौती है. रक्षा क्षेत्र के साजो सामान के लिए आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जाना भी बेहद जरुरी है. रक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थाई समिति रक्षा बजट में बढ़ोतरी की सरकार को सलाह दे चुकी है.   

ऐसे में ये माना जा रहा है कि अंतरिम बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए ज्यादा धन का आवंटन किया जा सकता है. बजट में भारत के दूसरे स्वदेसी एयरक्रॉफ्ट कैरियर के प्रक्योरमेंट करने की घोषणा की जा सकती है जिसके लिए बजट में 40,000 करोड़ रुपये के प्रावधान किए जाने की संभावना है. इसके अलावा 97 तेजस मार्क -1ए एयरक्रॉफ्ट खरीदने के लिए भी पैसे का आवंटन अंतरिम बजट में किया जा सकता है. 

रक्षा क्षेत्र के लिए जीडीपी का 3 फीसदी प्रावधान किया जाना ग्लोबल बेंचमार्क है लेकिन भारत इस मामले में बहुत पीछे है. 2023-24 बजट में रक्षा मंत्रालय को 593,537 करोड़ रुपया का आवंटन किया गया था. पर इस बार अनुमान है कि रक्षा बजट के लिए सरकार ज्यादा पैसे का प्रावधान कर सकती है.

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: बजट से क्‍या हैं सैलरीड क्‍लास की उम्‍मीदें? क्‍या बढ़ेगी 80C की लिमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget