एक्सप्लोरर

Budget 2024: जगजाहिर हैं एग्रीकल्चर सेक्टर की समस्याएं, क्या ये बजट निकालेगा इनका समाधान

Agriculture Sector: भारतीय इकोनॉमी को मजबूती देने के लिए कृषि क्षेत्र अहम भूमिका निभाता है. उम्मीद की जा रही है कि इसे बदहाली से निकालने के लिए बड़े फैसले इस बजट में हो सकते हैं.

Agriculture Sector: भारत एक कृषि प्रधान देश है. खेती देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. देश का एग्रीकल्चर सेक्टर न सिर्फ सबसे सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है बल्कि इकोनॉमी के लिए भी यह मजबूत पिलर का काम करता है. हालांकि, पिछले कुछ समय से एग्रीकल्चर सेक्टर बदहाली की ओर जा रहा है. यह कई मुसीबतों के चंगुल में फंस चुका है और तमाम कोशिशों के बावजूद कोई हल निकलता नहीं नजर आ रहा है. अब अगले हफ्ते आ रहे बजट से एग्रीकल्चर सेक्टर को कई उम्मीदें हैं. अगर मोदी सरकार इस बजट में कृषि को लेकर बड़े ऐलान करती है तो आने वाले 5 सालों में किसानों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है. 

पीएम किसान स्कीम और कृषि सखी को दिया जाए बढ़ावा 

कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ सालों में मानसून के बदले हुए पैटर्न के चलते न सिर्फ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उछाल आया है बल्कि कई चीजों की किल्लत भी पैदा हुई है. महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड जैसे कृषि प्रधान राज्यों में इसी साल चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में उम्मीद बढ़ गई है कि सरकार इस बजट में किसानों को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती है. कृषि मंत्रालय पीएम किसान स्कीम (PM-KISAN Scheme) के तहत किसानों को जियो टैगिंग वाले डिजिटल कार्ड भी जारी कर सकती है. साथ ही एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बढ़ाने, हॉर्टिकल्चर फसलों को बढ़ावा देने के साथ ही 90 हजार से ज्यादा कृषि सखी (Krishi Sakhi) की मजबूत टीम बनाने पर विचार कर रही है. हालांकि, किसान सम्मान निधि बढ़ाने पर विचार नहीं किया जा रहा है. 

टेक्नोलॉजी और कृषि विज्ञान केंद्र बनें मजबूत 

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च ने कृषि शिक्षा और टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के सुझाव दिए हैं. साथ ही कृषि विज्ञान केंद्रों (Krishi Vigyan Kendra) को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है. देश में भंडार केंद्र, पैकिंग हाउस, सोर्टिंग एंड ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक फैसिलिटी के साथ ही कम्युनिटी फार्मिंग को बढ़ावा देने के ऐलान भी इस बजट में हो सकते हैं. इसके अलावा किसानों को लोन बढ़ाने का ऐलान भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कर सकती हैं. 

फर्टिलाइजर सब्सिडी को लेकर भी हो सकते हैं ऐलान 

सरकार से फूड और फर्टिलाइजर सब्सिडी को लेकर भी फैसला लेने की डिमांड इंडस्ट्री की ओर से की जा रही है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, किसानों से जुड़े मसले केंद्र सरकार की प्राथमिकता में हैं. सरकार देश से एग्री एक्सपोर्ट भी बढ़ाना चाहती है. आने वाले बजट पर इसका असर साफ दिखाई देगा. वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का एग्रीकल्चर सेक्टर सिर्फ 1.4 फीसदी की दर से आगे बढ़ा था. अगर भारतीय इकोनॉमी को आगे बढ़ाना है तो कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार लाने ही होंगे.

ये भी पढ़ें 

TCS: आईटी सेक्टर में सुस्ती के बीच टीसीएस का बड़ा ऐलान, जमकर जॉब्स बांटेगी कंपनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget