एक्सप्लोरर

Budget 2022: होटल सेक्टर ने सरकार से मांगा इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेटस, जानें दर्जा मिला तो क्या बदलेगा 

Hotel Sector Demand for Infra Status: हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का स्टेटस मिल जाता है तो इस क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और कारोबार बढ़ने के चलते भारी मात्रा में रोजगार के मौके पैदा होंगे.

Hotel Sector Demand From Budget 2022-23: कोविड-19 की तीसरी लहर में हॉस्पिटेलिटी सेक्टर पर एक बार फिर अनिश्चतता के बादल मंडराने के बीच होटल उद्योग ने सरकार से उसे ढांचागत सेक्टर का दर्जा देने की मांग की है. इसके साथ ही उद्योग ने सरकार से कर्ज के पुनर्भुगतान में दी गई छूट को बढ़ाने और टैक्स को लचीले बनाने को भी कहा है.

HAI ने दिया बयान
भारतीय होटल संघ (एचएआई) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने सरकार को दिए गए बजट-पूर्व सुझाव में महामारी की नई लहर के इस उद्योग पर संभावित असर को देखते हुए कई रियायतें देने का अनुरोध किया है. एचएआई के मुताबिक, दूसरी लहर के बाद होटल उद्योग धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा था, लेकिन ओमीक्रोन के रूप में आए नए खतरे ने इसे फिर से अनिश्चितता के भंवर में धकेल दिया है. ऐसी स्थिति में होटल उद्योग को बचाने के लिए सरकार की मदद जरूरी है.

इंफ्रा स्टेटस मिलने से होटल सेक्टर में आएगा निवेश
होटल संगठन ने सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का स्टेटस देने की मांग करते हुए कहा है कि इससे होटल और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर की कंपनियों को कई समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी. खासकर होटल सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने में यह काफी कारगर होगा. उसने कहा है कि निवेश आने से होटल उद्योग अधिक लोगों को रोजगार देने में सक्षम होगा.

GDP में करीब 9 फीसदी का योगदान देता है होटल सेक्टर
इसके अलावा एचएआई ने कर्जों के पुनर्भुगतान में दी गई छूट की सीमा बढ़ाने और होटलों पर लगने वाले करों को युक्तिसंगत बनाने का भी अनुरोध किया है. इसके साथ ही होटलों के लिए कारोबारी सुगमता बढ़ाने वाले कदम भी उठाए जाने चाहिए. एचएआई ने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में करीब नौ प्रतिशत का योगदान देने वाले होटल उद्योग में करीब 4.5 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है. इस लिहाज से होटल उद्योग का बेहतर प्रदर्शन भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए जरूरी है.

इंफ्रा स्टेटस मिलने से बढ़ेगा रोजगार
अगर हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का स्टेटस मिल जाता है तो इस क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और कारोबार बढ़ने के चलते भारी मात्रा में रोजगार के मौके पैदा होंगे. लंबे समय से हॉस्पिटेलटी या होटल सेक्टर इस इंफ्रा स्टेटस की मांग कर रहा है और इस बार बजट में ऐसा हो जाता है तो काफी बेहतर इस सेक्टर के लिए होगा.

यह भी पढ़ें: 

Budget 2022-23: रियल एस्टेट डेवलपर्स ने वित्त मंत्री से की मांग, होमलोन के ब्याज पर टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर किया जाए 5 लाख रुपये

Budget 2022-23: मोदी सरकार ने बजट में कर दिया ये काम तो 20 साल बाद आप बन जायेंगे करोड़पति, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील
इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील
दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे
DDA Flats: नरेला में बुकिंग शुरू होते ही महज 2 घंटे में बिक गए 2500 से ज्यादा घर
DDA Flats: नरेला में बुकिंग शुरू होते ही महज 2 घंटे में बिक गए 2500 से ज्यादा घर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget