एक्सप्लोरर

Budget 2021 for Salaried Employee: वेतनभोगी लोगों को बजट से क्या-क्या उम्मीदें हैं, जानिए

Budget 2021 for Salaried Employee: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. इस बजट पर सभी की निगाहें टिकी हैं. कोरोना वायरस महामारी के विभिन्न वर्गों पर पड़े प्रभाव के कारण बजट से लोगों को बहुत उम्मीदें है. वेतनभोगी लोग भी इस बजट से कई तरह की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

नई दिल्लीः देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. इस बजट पर सभी की निगाहें टिकी हैं. कोरोना वायरस महामारी के विभिन्न वर्गों पर पड़े प्रभाव के कारण बजट से इस साल ज्यादा उम्मीदें हैं. देश की जनता वित्त मंत्री से राहत देने वाली कई घोषणाओं की उम्मीद कर रही है.

कर छूट सीमा में बढ़ोतरी

वेतनभोगी वर्ग की उम्मीदों में सबसे ऊपर 2.5 लाख रुपये के मौजूदा स्तर की छूट सीमा में बढ़ोतरी है. आखिरी बार कर छूट की सीमा 2014-15 के बजट में बढ़ाई गई थी. हालांकि सीतारमण ने पिछले साल के बजट में एक नए कर सिस्टम की घोषणा की थी. जिसमें लोअर टैक्स रेट ऑफर की गई थी. हालांकि कर छूट की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया था. कर छूट की सीमा को बढ़ाकर सरकार लोगों को अधिक खर्च करने और कंजप्शन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है.

हेल्थ इंश्योरेंश डिडेक्शन में बढ़ोतरी

फिलहाल में आयकर कानून भुगतान किए गए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर टैक्स बेनिफिट मिलता है. एक व्यक्ति स्वयं, पति या पत्नी और आश्रित बच्चों के लिए भुगतान किए गए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के लिए 25,000 रुपये के डिडेक्शन क्लेम कर सकता है. माता-पिता के लिए भुगतान किए गए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के लिए यह 50,000 रुपये तक होती है. लोगों को इसे बढाने की उम्मीद है.

लीव ट्रैवल कंसेशन कैश वाउचर स्कीम

सरकार ने अक्टूबर 2020 में लोगों को टैक्स बेनिफिट देने और अर्थव्यवस्था में खपत को बढ़ावा देने के लिए लीव ट्रैवल कंसेशन कैश वाउचर योजना की घोषणा की. योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 है. टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार को इस योजना की अंतिम तिथि बढ़ानी चाहिए क्योंकि संभावना है कि कई लोगों ने कोविड के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों से अपनी यात्रा स्थगित कर दी होगी. इसके अलावा सरकार को इस योजना को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए न्यूनतम खर्च राशि को कम करना चाहिए.

वर्क फ्रॉम होम के लिए मिले टैक्स बेनिफिट

कोरोना वायरस महामारी के कारण अधिकांश कर्मचारी अब घर से काम कर रहे हैं. इसलिए उन्हें टेबल, कुर्सी कंप्यूटर उपकरण, डेटा कार्ड आदि खरीदने का खर्च उठाना पड़ा है. किसी कर्मचारी की ओर किए गए ऐसे खर्चों पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं नहीं मिलता है. ऐसे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए किए गए खर्च के लिए टैक्स बेनिफिट देने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें

BUDGET 2021 Agriculture: कृषि क्षेत्र को अतिरिक्त फंड और फूड प्रोसेसिंग के लिए स्पेशल इंसेंटिव की उम्मीद

जनवरी में GST कलेक्शन ने तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड, एक लाख 20 हजार करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
बड़े बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, RBI रेट हाइक के बाद फैसला
बड़े बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, RBI रेट हाइक के बाद फैसला

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget