एक्सप्लोरर

Budget 2021: जानिए जरूरत के कौन से सामान हुए महंगे और किन चीजों की कीमतें हुईं कम

सभी लोगों को सरकार के इस बजट से काफी उम्मीदें थीं. हालांकि कई सामानों पर सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया है. इसके अलावा कई सामानों पर एग्री सेस भी लगाया गया है.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2021-22 का आम बजट पेश कर चुकी हैं. इस बजट में सरकार ने हर सेक्टर के लिए अरबों रुपए के प्रावधान किए हैं. आम आदमी है जानने की कोशिश में लगा हुआ है कि उसे यह बजट किस तरह प्रभावित करेगा. आपको बता रहे हैं कि इस बजट से किन सामानों की कीमत बढ़ जाएंगी और किन चीजों की कीमतें कम हो जाएंगी. सरकार ने इंपोर्ट किए जाने वाले कई सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाया है, तो कई पर इसको कम किया गया है. आइए आसान भाषा में इन बातों को जान लेते हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेंगी

एक बार फिर आम आदमी पर महंगाई की मार देखने को मिल रही है. केंद्र सरकार ने बजट में पेट्रोल पर 2.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 4  रुपए प्रति लीटर के हिसाब से एग्री इंफ्रा सेस लगाया है, जिससे इनकी कीमतों में इजाफा होने की संभावना है. पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. ऐसे में यह आम आदमी का बजट बिगाड़ सकता है.

कारें और मोबाइल खरीदना होगा महंगा

इस बजट के बाद कारों और मोबाइल की कीमतों में भी वृद्धि हो जाएगी. दरअसल केंद्र सरकार ने ऑटो पार्ट्स पर लगने वाली 7.5 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 15% कर दिया है. इसका असर कारों की कीमतों पर पड़ेगा. वही मोबाइल फोन, चार्जर और हेडफोन पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई है. इससे इनकी कीमतों में भी इजाफा हो जाएगा. इंपोर्ट ड्यूटी उन सामानों पर लगाई जाती है जो विदेश से इंपोर्ट किए जाते हैं.

शराब पर लगेगा 100% एग्री इंफ्रा सेस 

केंद्र सरकार ने बजट में घोषणा की है कि शराब पर 100 फ़ीसदी एग्री इंफ्रा सेस लगाया जाएगा. इससे शराब की कीमतें बढ़ जाएंगी. सरकार ने कहा है कि नया एग्री इंफ्रा सेस कल यानी मंगलवार से लागू हो जाएगा. इसके अलावा अल्कोहल युक्त सामानों की कीमतें कल से बढ़ सकती हैं.

सोने और चांदी की कीमतों में आएगी गिरावट

केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को कम कर दिया है. इससे इनकी कीमतों में गिरावट आने की संभावना है. सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.5% से घटाकर 7.5%  की गई है. हालांकि सोने-चांदी पर सरकार ने एग्री सेस लगाया है. इसके अलावा तांबे पर भी इंपोर्ट ड्यूटी घटाई गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि सोने और चांदी की कीमतों में आगामी अप्रैल से गिरावट देखी जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget