एक्सप्लोरर

बाजार को रास नहीं आया बजट, शेयर मार्केट में बिकवाली से दो दिन में निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये

जानकारों का कहना है कि सोमवार को शेयर बाज़ार में जिस तरह से बिकवाली का दौर रहा उससे तीन लाख करोड़ और शुक्रवार को बजट पेश होने के बाद जिस तरह से शेयर बाजार में निराशा रही उससे दो लाख करोड़ का नुकसान हुआ. 5 जुलाई और 8 जुलाई को बाजार में बिकवाली के कारण 5.62 लाख करोड़ का नुकसान हुआ.

नई दिल्ली: बजट के बाद बाजार में दूसरे दिन भी बिकवाली का दौर रहा. शेयर बाजार पर बजट में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में सर्जचार्ज की बढ़ोतरी और दुनिया के बाजारों की भगदड़ का ऐसा असर रहा है कि इन दो दिनों में निवेशक लुट गए और उनके 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

जानकारों का कहना है कि सोमवार को शेयर बाज़ार में जिस तरह से बिकवाली का दौर रहा उससे तीन लाख करोड़ और शुक्रवार को बजट पेश होने के बाद जिस तरह से शेयर बाजार में निराशा रही उससे दो लाख करोड़ का नुकसान हुआ. कुल मिलाकर इन दो दिनों में निवेशकों के पांच लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं.

ऐसे डूबे 5 लाख करोड़ 5 जुलाई और 8 जुलाई को बाजार में बिकवाली के कारण 5.62 लाख करोड़ का नुकसान हुआ.

8 जुलाई को डूबे पांच जुलाई को जब बाजार बंद हुआ तो मार्केट कैप था 151.35 लाख करोड़. लेकिन 8 जुलाई को बिकवाली के कारण जब बाजार बंद हुआ तो उसका मार्केट कैप घटकर 147.96 लाख करोड़ पर पहुंच गया था. इस तरह से 8 जुलाई को कुल 3.39 लाख करोड़ का नुकसान हुआ.

5 जुलाई को डूबे इसी तरह 4 जुलाई को बाजार बंद हुआ तो मार्केट कैप था 153.58 लाख करोड़ रुपए, लेकिन जब पांच तारीख को बाजार में गिरावट का दौर चला तो खासा नुकसान हो गया. इस तरह मार्केट कैप गिरकर 151.35 लाख करोड़ पर पहुंच गया. यानि कुल मिलाकर 2.23 लाख करोड़ का नुकसान हो चला था.

दरअसल, भारी बिकवाली के बीच सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 793 अंकों का गोता लगा गया. नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 250 अंक से अधिक की गिरावट आई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 907 अंक नीचे चला गया था. हालांकि, बाद में यह थोड़ा उबरकर 792.82 अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 38,720.57 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 252.55 अंक यानी 2.14 प्रतिशत टूटकर 11,558.60 अंक पर बंद हुआ.

बाजार के जानकारों का कहना है कि निवेशकों में बजट प्रावधानों से नाराजगी और अमेरिका में ब्याज में कटौती की संभावनाओं से नाउम्मीद होने के कारण शेयर मार्केट इस तरह से गोता लगा रहा है. उनका कहना है कि अमेरिका के जॉब डाटा और एशियाई बाजारों के लाल निशान में कारोबार करने से भी भारतीय शेयर बाजार प्रभावित हुए हैं. घेरलू कंपनियों में बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प और मारुति के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget