एक्सप्लोरर

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार ने बनाया नया कीर्तिमान, 450 लाख करोड़ रुपये पहुंचा मार्केट कैप

Market Capitalisation: 1 दिसंबर 2023 के बाद से सात महीनों में भारतीय शेयर बाजार के वैल्यूएशन में 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल आया है.

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने 5 जुलाई 2024 को एक और इतिहास रच दिया. पहली बार बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 450 लाख करोड़ रुपये को छूने में कामयाब रहा है. पिछले एक महीने में 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे वाले दिन आई गिरावट के बाद से ही भारतीय बाजार के मार्केट कैप में 55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल आ चुका है. 

पहली बार मार्केट कैप 450 लाख करोड़ 

आज के कारोबार में बाजार की दिग्गज कंपनियां एसबीआई, रिलायंस एचयूएल और लार्सन के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स का भी जोश हाई नजर आया है. इसी के चलते बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप पहली बार 450 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. हालांकि कारोबार खत्म होने पर 449.88 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप पर क्लोज हुआ है. 

7 महीने में 100 लाख करोड़ बढ़ गया मार्केट कैप 

साल 2023 के आखिरी कारोबारी सत्र में बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक का मार्केट कैप 364.05 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था. यानि 2024 के छह महीने में भारतीय बाजारों के वैल्यूएशन में करीब 86 लाख करोड़ रुपये का उछाल आ चुका है. जबकि बीते सात महीने में मार्केट कैप में 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल आ चुका है. फरवरी 2021 में भारतीय बाजारों का मार्केट कैप 200 लाख करोड़ रुपये का हुआ करता था जो अब दोगुना से भी ज्यादा हो चुका है. जनवरी 2015 में 100 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप हुआ करता था.  

ऐतिहासिक हाई पर भारतीय बाजार 

वैल्यूएशन के हिसाब से भारतीय शेयर बाजार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन चुका है. मार्केट कैप ही नहीं बल्कि सेंसेक्स एक तरफ 80,000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है तो निफ्टी भी लाइफटाइम हाई पर 24,300 के ऊपर कारोबार कर रहा है. निफ्टी बैंक 53000 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा है जो कि रिकॉर्ड हाई है तो निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 57000 पहली बार पार किया है. स्मॉलकैप इंडेक्स 19000 को पार करने के कगार पर है. बाजार को विदेशी निवेशकों के साथ रिटेल निवेशकों का भी जोरदार सपोर्ट मिल रहा है. यही वजह है कि भारतीय बाजार हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा है.  

ये भी पढ़ें 

डिफेंस प्रोडक्शन का वैल्यू पहुंचा 1.27 लाख करोड़ रुपये के ऑलटाइम हाई पर, रॉकेट बन गए लिस्टेड कंपनियों के शेयर्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget