एक्सप्लोरर

New Year Celebrations: ब्लिंकिट, जोमैटो, स्विगी ने खूब बटोरे ऑर्डर, रिकॉर्ड हाई पर कारोबार

Food Delivery Platforms: नए साल के जश्न में ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों को एक ही दिन में रिकॉर्ड आर्डर मिले. ब्लिंकिट, जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों ने खूब ऑर्डर बटोरे.

Blinkit-Swiggy Instamart Update: नए साल के जश्न में डूबे लोग मस्ती करने के बाद लजीज खानों पर टूट पड़े. इससे ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियां भी खूब मालामाल हुईंं. ब्लिंकिट, जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों ने खूब ऑर्डर बटोरे. इन कंपनियों के कारोबार एक दिन में रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे. स्विगी इंस्टामार्ट ने 70,325 रुपयेे का सबसे बड़ा ऑर्डर सेंट्रल गोवा में हासिल किया. वहीं नए साल के मौके पर ब्लिंकिट ने सबसे बड़ा ऑर्डर 64,988 रुपये का कोलकाता में हासिल किया. नए साल के जश्न के परवान चढ़ने के साथ ही ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म भी रिकॉर्ड बनाते चले गए. जेप्टो, ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट के अधिकारियों ने अपने रियल टाइम ऑर्डर स्टैटिसटिक्स को सोशल मीडिया पर साझा किया है.

ब्लिंकिट ने प्रति मिनट सबसे अधिक ऑर्डर हासिल किए

जोमैटो से जुड़ी ब्लिंकिट कंपनी ने सबसे अधिक पैसे के ऑर्डर और संख्या के मामले में भी प्रति मिनट और प्रति घंटे सबसे अधिक ऑर्डर पाने के रिकॉर्ड हासिल किए. जोमैटो के को-फाउंडर अलबिंदर ढींढसा ने बताया कि उनके प्लेटफॉर्म ने डिलीवरी पार्टनर्स को सबसे अधिक टिप्स मिलने के रिकॉर्ड बनते हुए देखे. एक दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में ढींढसा ने लिखा है कि शाम पांच बचे तक 2023 के नए साल के जश्न के मौके पर आए ऑर्डर के रिकॉर्ड को पार कर लिया. जेप्टो के सीईओ आदित पालिचा ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है कि किस तरह उनके प्लेटफॉर्म पर ऑर्डरों की संख्या में उछाल आया. पिछले साल की तुलना में जेप्टो को 200 फीसदी ज्यादा ऑर्डर मिले.

स्विगी को भी मिले जबरदस्त ऑर्डर 

स्विगी इंस्टामार्ट को भी 31 दिसंबर के मौके पर बुधवार को अब तक के सबसे अधिक ऑर्डर हासिल हुए. जो पिछले साल की तुलना में दोगुना था. स्विगी के को-फाउंडर फनी किशन ने यह साझा किया है. स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा कहते हैं कि दूसरे फेस्टिवल्स की भी तुलना में उनके प्लेटफॉर्म ने यहां तक कि मदर्स डे और दिवाली के मौके पर भी मिलने वाले ऑर्डर के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है.

ये भी पढ़ें: 

Elon Musk: विदेशी प्रतिभाओं पर बढ़ा अमेरिका का भरोसा, एलन मस्क बने टॉप एम्पलॉयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget