एक्सप्लोरर

RBI की बैंकों को चेतावनीः कालेधन के खेल से बैंक अलर्ट रहें

नई दिल्लीः 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान हुए आज 35वां दिन हो गया है. 35 दिन बीतने के बाद भी बैंकों और एटीएम के बाहर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. वहीं जिस कालेधन को रोकने के लिए नोटबंदी का ऐलान किया गया था उसपर भी पूरी तरह रोकथाम हुई ऐसा नहीं लगता. कई बैंकों से लगातार खबरें आती रहीं कि वहां भारी मात्रा में नोटों को जमा कराया और बदला गया.

इसी पर कड़ा रुख लेते हुए आज आरबीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कालेधन पर बैंकों को सतर्क रहने को कहा है. आरबीआई ने कहा कि अगर बैंकों में कालेधन को बदलने का खेल चल रहा है तो ऐसे बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. नोट बदलने और पैसे जमा करने में कोई गड़बड़ी ना होने के लिए बैंकों को निर्देश दिए गए हैं. आरबीआई ने साफ कहा है कि अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी दिखाई देगी तो दोषी बैंक कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाएगा और उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी. जांच एजेंसी से पता चलने पर ऐसे बैंकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है. कालेधन को बदलने पर चौकन्ना रहने की सलाह देते हुए आरबीआई ने कहा कि कालेधन के खेल से बैंक अलर्ट रहें.

वहीं आरबीआई ने नोटबंदी के आंकड़ें जारी करते हुए बताया है कि 10 दिसंबर तक बैंकों में 12.44 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट बैंक में जमा हुए हैं. ये आंकड़ा सरकार की उम्मीद से कहीं ज्यादा बताया जा रहा है. वहीं 10 दिसंबर तक देश के बैंकों में लोगों ने 4.63 लाख करोड़ के नए नोट जमा किए है. इसमें 500 और 2000 के कुल 170 करोड़ रुपये के नए नोट भी शामिल हैं. वहीं 10 नवंबर से 10 दिसंबर यानी 1 महीने के दौरान एटीएम और काउंटर के जरिए कुल 4.61 लाख करोड़ रुपये के वैलिड नोट जनता को दिए जा चुके हैं.

इसके साथ ही आरबीआई ने नोटबंदी के बाद बैंकों के काम की तारीफ भी की है और कहा है कि बैंककर्मियों ने भारी कोशिशें की हैं. हालांकि इतने बड़े पैमाने पर कैश का लेनदेन होने से कुछ अव्यवस्था तो होनी थी जो हुई है. इसक अलावा आज आरबीआई ने 500 के नोटों की सप्लाई भी बढ़ाने की बात कही गई है जिससे लोगों की दिक्कतें आने वाले समय में कम होंगी.

माना जा रहा है कि कुछ बैंकों के खिलाफ ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि इनके बैंककर्मी कमीशन लेकर काले धन को सफेद करने के खेल में लगे हैं. एक्सिस बैंक के खिलाफ भी काले धन को सफेद करने से जुड़े कई आरोपों के चलते ये अफवाह थी कि इसका लाइसेंस सस्पेंड होने वाला है. लेकिन कल ही आरबीआई ने एक्सिस बैंक को क्लीनचिट देते हुए कहा कि इसका लाइसेंस रद्द नहीं होगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने कहा कि बैंकों ने 8-9 नवंबर से एटीएम और बैंक काउंटरों के जरिये 4.61 लाख करोड़ रुपये जारी किये. रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद से विभिन्न राशि के 21.8 अरब नोट जारी किये हैं. वहीं रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एस एस मूंदड़ा ने कहा कि सभी बैंकों को आंकड़ा की जांच को लेकर नोटिस दिए गए हैं. आरबीआई के एक कनिष्ठ अधिकारी को मनी लांड्रिंग में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया है. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे नोटों को अपने पास जमा करने के बजाए उसका खुले रूप से उपयोग करें.

तो इतने समय में बंद होने वाला है 2000 रुपये का नोट !! अब यहां 100 का नोट बंद कर लाए जाएंगे ज्यादा कीमत के नोट? एक्सिस बैंक का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई नहीं: RBI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्राफा बाजार में हाहाकार! 1,900 रुपये लुढ़का सोना, चांदी 5,500 रुपये टूटी
सर्राफा बाजार में हाहाकार! 1,900 रुपये लुढ़का सोना, चांदी 5,500 रुपये टूटी
आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? फटाफट चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? फटाफट चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget