एक्सप्लोरर

Bitcoin Rise: बिटकॉइन में आया जबरदस्त उछाल, टूट सकता है 3 साल का रिकॉर्ड 

Bitcoin ETF: डिजिटल करेंसी बिटकॉइन 59244 डॉलर के रेट पर ट्रेड कर रहा है. जल्द ही यह 60 हजार डॉलर का आंकड़ा छूने वाला है. विशेषज्ञ इसके 69 हजार डॉलर के रेट तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं.

Bitcoin ETF: बिटकॉइन 60 हजार डॉलर का आंकड़ा छूने के बहुत नजदीक आ चुका है. फरवरी में इस डिजिटल करेंसी में लगभग 39.7 फीसदी का उछाल आ चुका है. बुधवार को बिटकॉइन 4.3 फीसदी उछलकर 59244 डॉलर के आंकड़े पर ट्रेड कर रहा था. अगर यही तेजी जारी रही तो जल्द की बिटकॉइन (Bitcoin) तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है. दिसंबर, 2020 में बिटकॉइन ने एक महीने में उछाल का रिकॉर्ड बनाया था. आने वाले दिनों में बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई रेट 69 हजार डॉलर को भी छू सकता है.

अमेरिकी बिटकॉइन ईटीएफ में बढ़ा इनवेस्टमेंट

जनवरी, 2024 में अमेरिका में लिस्ट हुए बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर इस हफ्ते जमकर निवेश किया गया है. इसका फायदा डिजिटल करेंसी की कीमतों मिला है. बिजनेस स्टैंडर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 4 महीने में बिटकॉइन की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं. पिछले 2 साल में पहली बार सर्कुलेशन में मौजूद बिटकॉइन ने पहली बार 2 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा भी पार कर लिया है. साल 2022 में एफटीएक्स (FTX) समेत कई क्रिप्टो प्लेटफॉर्म धड़ाम हो गए थे और बिटकॉइन के मार्केट कैप में 820 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. 

बिटकॉइन ईटीएफ के चलते निवेशकों की रुचि बढ़ी

मुद्रेक्स (Mudrex) के सीईओ एदुल पटेल के अनुसार, बिटकॉइन स्पॉट ईटीएफ में ट्रेडिंग एक्टिविटी तेजी से बढ़ी है. यह आंकड़ा 3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इससे समझ में आ रहा है कि ईटीएफ की डिमांड मार्केट में ज्यादा है. इसे अमेरिका में 11 जनवरी को लिस्ट हुए बड़े बिटकॉइन ईटीएफ के चलते निवेशकों की रुचि बढ़ी है. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अच्छा प्रदर्शन ग्रेस्केल (Grayscale), फिडेलिटी (Fidelity) और ब्लैकरॉक (BlackRock) ने किया है. इनका ट्रेडिंग वॉल्यूम तेजी से बढ़ा है. ब्लैकरॉक की बिटकॉइन होल्डिंग अब लगभग 7 अरब डॉलर और फिडेलिटी की 5 अरब डॉलर हो चुकी है. यह नए ईटीएफ के लिए शानदार आंकड़े हैं. 

अप्रैल में हो सकता है बिटकॉइन को तोड़ने का ऐलान 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 जनवरी को लॉन्च होने के बाद से लेकर अब तक बिटकॉइन ईटीएफ में 5.6 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट हो चुका है. बिटकॉइन को हिस्सों में तोड़ने का ऐलान भी अप्रैल में हो सकता है. इससे इस डिजिटल करेंसी को लेकर पॉजिटिव माहौल बनेगा. इससे बिटकॉइन का रिलीज धीमा हो जाएगा और कीमतों में इजाफा होगा. 

ये भी पढ़ें 

PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त का ऐलान, पीएम मोदी ने किसानों के अकाउंट में भेजे 2000 रुपये   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget