एक्सप्लोरर

Bitcoin Price: मई के बाद बिटकॉइन फिर उच्चतम स्तर पर, इस वजह से हो रहा है कीमत में उतार-चढ़ाव

दुनिया की सबसे लोकप्रिय वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन की कीमत 41,020 डॉलर पर पहुंच गई है. शुक्रवार से बिटकॉइन की कीमत में लगभग 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. हाल ही के कुछ महीनों में बिटकॉइन की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया है. एक समय बिटकॉइन की कीमत 65 हजार डॉलर के करीब पहुंच गई थी लेकिन अप्रैल महीने में इसकी कीमत में 30 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई.  

काफी उतार-चढ़ाव के बाद बिटकॉइन की कीमत एक बार फिर 40 हजार डॉलर के पार पहुंच गई है. पिछले दो सप्ताह में यह सबसे बड़ा उछाल है. विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी सोमवार को 4.5 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 41,020 डॉलर पर पहुंच गई. शुक्रवार से बिटकॉइन की कीमत में लगभग 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. नेशनल सिक्योरिटी के चीफ स्ट्रैटजिस्ट Art Hogan ने ब्लूमबर्ग को बताया कि 40 हजार से कीमत ऊपर पहुंचना तकनीकी रूप से सकारात्मक है. तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल करते हुए जब कुछ लोग पूछते हैं कि कब यह 40 हजार डॉलर के पार जाएगा तो इसका मतलब है कि इसमें नकारात्मक संदेश है लेकिन जब 40 हजार डॉलर के पार पहुंच गया तो यह एक सकारात्मक संदेश है. 

हमेशा अस्थिर रही करेंसी 
ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि बिटकॉइन की कीमत 42500 डॉलर के पार जाएगी. इसका मतलब यह हुआ है कि आने वाले 200 दिनों बिटकॉइन 50 हजार डॉलर का आंकड़ा भी पार कर सकता है. मेरिल लिंच के पूर्व कारोबारी Tom Essaye का कहना है कि बिटकॉइन हमेशा से उतार-चढ़ाव वाली करेंसी रही है. इसमें कभी भी स्थिरता नहीं थी.  उन्होंने कहा कि बिटकॉइन में स्थिरता लाने के लिए यह जरूरी है कि इसे उचित वैध रूप दिया जाए. हाल ही के कुछ महीनों में बिटकॉइन की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया है. एक समय बिटकॉइन की कीमत 65 हजार डॉलर के करीब पहुंच गई थी लेकिन अप्रैल महीने में इसकी कीमत में 30 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई.  
 
कीमत में एलन मस्क का एंगल
इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क का बिटकॉइन की कीमत के उतार-चढ़ाव में महत्वपूर्ण योगदान है. जनवरी में जब उसने कार की खरीद में बिटकॉइन को लेने की बात कही थी तब इसकी कीमत 65 हजार डॉलर तक पहुंच गई. इसके बाद अप्रैल में मस्क ने पुराने ऑफर को वापस ले लिया. साथ ही कहा गया कि मस्क ने बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर का जो निवेश किया है, उनमें से बड़े हिस्से को वापस ले रहे हैं. इसके बाद बिटकॉइन की कीमत धाराशायी हो गई. फिर चीनी पब्लिक बैंक ने भी बिटकॉइन की काफी आलोचना की. इन सबसे बिटकॉइन की कीमत 30 हजार ड़ॉलर से भी नीचे आ गई थी. 
 
क्या है बिटक्वाइन?
बिटक्वाइन वर्चुअल करेंसी है. इसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी, जो कि अब धीरे-धीरे इतनी लोकप्रिय हो गई है कि इसकी एक बिटक्वाइन की कीमत लाखों रुपये में के बराबर पहुंच गई है. इसे क्रिप्टोकरेंसी भी कहा जाता है, क्योंकि भुगतान के लिए यह क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल करता है. इस करेंसी को भविष्य की करेंसी भी कह सकते हैं. 

ये भी पढे़

Mucormycosis drug: ब्लैक फंगस के खिलाफ गुजरात सरकार ने कसी कमर, किए ये उपाय

Coronavirus Variant: कोरोना वायरस ने फिर रूप बदला, नए वैरिएंट 'डेल्टा प्लस' का पता चला, वैज्ञानिक बोले- चिंता की बात नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget