एक्सप्लोरर

Bitcoin: बिटकॉइन में आया जबरदस्त उछाल, डोनाल्ड ट्रम्प पर हमले से हो रहा फायदा 

Cryptocurrency: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक माने जाते हैं. उनके चुनाव जीतने की संभावना के चलते क्रिप्टो मार्केट में खुशी की लहर दिखाई दे रही है.

Cryptocurrency: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की जंग तेज होती जा रही है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) पर हुए जानलेवा हमले ने इस चुनाव का पलड़ा उनकी ओर झुका दिया है. हालांकि, इस हमले से राजनीतिक फायदे के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी कंपनियों और क्रिप्टो मार्केट में भी रौनक आ गई है. डोनाल्ड ट्रम्प क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक माने जाते हैं. इसके चलते बिटकॉइन की कीमतें 65 हजार डॉलर के पार निकल गई हैं. इसके अलावा अन्य क्रिप्टोकरेंसी ने भी बढ़त का रास्ता पकड़ लिया है. 

स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ आया 16 अरब डॉलर का निवेश

कॉइनस्विच मार्केट्स डेस्क के अनुसार, जनवरी में लॉन्च होने के बाद से स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ (Spot Bitcoin ETF) में अब तक 16 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश आ चुका है. सिर्फ इसी हफ्ते में 30 करोड़ डॉलर आए हैं. बिटकॉइन की कीमतें 3 फीसदी बढ़कर 65,758 डॉलर तक पहुंच गई हैं. ईथरम, बीएनबी, टीथर, एक्सआरपी, डॉगकॉइन, कार्डानो, ट्रॉन, एवलांच और शीबा इनु में 11 फीसदी तक की बढ़त देखी गई है. 

जर्मनी द्वारा भारी बिकवाली का भी नहीं पड़ा प्रभाव 

जर्मन सरकार द्वारा भारी बिकवाली के बावजूद बिटकॉइन मजबूत बना हुआ है. कई अरब डॉलर की बिक्री होने के बावजूद बिटकॉइन मजबूत बना हुआ है. इस मजबूती से बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है. बिटकॉइन अब स्थिरता की ओर बढ़ रहा है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इसके 71,500 डॉलर के स्तर तक जाने की पूरी संभावना है. सरकार से मंजूरी हासिल कर चुके स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ की चलते निवेशकों का भरोसा इसमें मजबूत हुआ है. 

हर साल जून से बेहतर प्रदर्शन जुलाई में करता है बिटकॉइन 

वर्ल्डकॉइन के WLD में 20 फीसदी का उछाल आया है. सैम ऑल्टमैन समर्थित इस टोकन में लंबी मंदी का दौर समाप्त हो गया है. एक्सआरपी (XRP) और नियर प्रोटोकॉल (Near Protocol) जैसे अल्टकॉइन इस मामले में अग्रणी हैं. पहले भी जुलाई में बिटकॉइन ने जून से बेहतर प्रदर्शन किया है. इस साल भी चुनौतियों के बावजूद यह अपना इतिहास दोहराता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें 

Reservation in Private Sector: प्राइवेट सेक्टर में रिजर्वेशन पर कारोबार जगत खफा, नैसकॉम ने बिल वापस लेने की मांग की  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू
यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू
यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद
यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद
दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा
दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा
सोने में बड़ी गिरावट, अब कितनी कम हुई कीमत; जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट
सोने में बड़ी गिरावट, अब कितनी कम हुई कीमत; जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget