एक्सप्लोरर

Bitcoin: डूबता ही जा रहा बिटकॉइन, सबसे खराब महीना साबित हुआ अप्रैल

Cryptocurrency: अप्रैल में बिटकॉइन की कीमत लगभग 16 फीसदी नीचे गई है. बढ़े हुए रेट का फायदा उठाने के लिए निवेशक लगातार इस डिजिटल करेंसी से पैसा बाहर निकाल रहे हैं.

Cryptocurrency: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में गिरावट लगातार जारी है. बुधवार को बिटकॉइन की कीमतें लगभग 6 फीसदी तक लुढ़क गई थीं. अप्रैल में इस डिजिटल करेंसी (Digital Currency) के रेट लगभग 16 फीसदी नीचे जा चुके हैं. अमेरिका द्वारा जनवरी में बिटकॉइन ईटीएफ (Bitcoin ETF) को मंजूरी मिलने के बाद कीमतों में लगातार उछाल आता ही जा रहा था. बिटकॉइन ने अपना ऐतिहासिक रेट भी इस दौरान छू लिया था. मगर, अप्रैल में इस क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की कीमत पर लगाम लग गई. फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की आशंका के चलते निवेशक लगातार बिटकॉइन जैसी सभी क्रिप्टोकरेंसी से पैसा बाहर निकालते जा रहे हैं. साल 2022 के बाद अप्रैल बिटकॉइन के लिए सबसे खराब महीना साबित हुआ है.

बढ़े हुए रेट का फायदा उठा रहे निवेशक

रिपोर्ट के अनुसार, बिटकॉइन की कीमतें 70 हजार डॉलर के आंकड़े को पार कर गई थीं. निवेशकों ने इस बढ़े हुए रेट का फायदा उठाने के लिए लगातार अपना पैसा बिटकॉइन से निकाला है. अप्रैल में भारी बिकवाली के दबाव में बिटकॉइन के रेट लगभग 16 फीसदी टूट चुके हैं. बुधवार को बिटकॉइन की कीमतें 5.6 फीसदी नीचे चली गई थीं. यह फरवरी के बाद इस डिजिटल करेंसी की सबसे कम कीमत थी. इसके बाद यह 4.8 फीसदी नीचे गिरकर 57,001 डॉलर पर बंद हुई. इसके अलावा एथर (Ether) की कीमत भी 3.6 फीसदी कम होकर अब 2,857 डॉलर हो चुकी हैं. 

मार्च में पार किया था 73 हजार डॉलर का आंकड़ा 

मार्च में बिटकॉइन की कीमत रिकॉर्ड 73,803 डॉलर तक पहुंच गई थी. अब यह 22 फीसदी नीचे आ चुकी हैं. साल 2024 में बिटकॉइन की कीमत लगभग 35 फीसदी बढ़ी है. साथ ही एक साल की तुलना की जाए तो इसमें लगभग दोगुने का उछाल आ चुका है. निवेशकों ने ज्यादातर पैसा बिटकॉइन ईटीएफ में लगाया है. निवेशकों को बिटकॉइन हाविंग इवेंट (Bitcoin Halving) का बेसब्री से इंतजार था. मगर, 20 अप्रैल को हुआ एक कार्यक्रम ज्यादा असर नहीं छोड़ पाया. इस इवेंट के बाद भी बिटकॉइन की कीमतें लगभग 15 फीसदी नीचे गई हैं. बाजार विशेषज्ञों ने इसके अभी और नीचे की आशंका जताई है. 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Tesla Layoffs: टेस्ला की छंटनी का दर्द किया साझा, कर्मचारी की स्टोरी हुई वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की हुई थी सबसे कम वेतन वृद्धि, कितने बढ़े थे पैसे?
8th Pay Commission: किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की हुई थी सबसे कम वेतन वृद्धि, कितने बढ़े थे पैसे?
Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget