एक्सप्लोरर

BIS Hackathon: पांच लाख छात्रों को 2 लाख रुपये जीतने का मौका, बीआईएस हैकाथॉन में कैसे लें हिस्सा- जानें

BIS Hackathon: अगर आपको भी बीआईएस हैकाथॉन में अप्लाई करना है तो आखिरी तारीख 23 अगस्त है यानी सिर्फ 2 दिन बचे हैं. इस सरकारी मुकाबले में छात्रों को 2 लाख रुपये जीतने का मौका कैसे मिलेगा, यहां जानिए-

BIS Hackathon: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने एक नई बीआईएस हैकाथॉन का एलान किया है. इसके तहत ऑनलाइन मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इंडियन स्टैंडर्ड्स के बारे में जानकारी देने के लिए आम स्टूडेंट्स को ऑनलाइन गेम्स-इंटरैक्टिव एक्टिविटीज के जरिए कुछ टास्क पूरे करने होंगे. अगर आपको अप्लाई करना है और इसमें अप्लीकेशन देनी है तो आखिरी तारीख 23 अगस्त है यानी सिर्फ 2 दिन बचे हैं.

फर्स्ट प्राइज वाले छात्र को 2 लाख रुपये-हर एक को सर्टिफिकेट

इंडियन स्टैंडर्ड्स के बारे में जानकारी देने वाली इस हैकाथॉन में क्रिएटिव स्किल्स जैसे इनोवेशन, क्रिएटिव डिजाइनिंग और कोडिंग स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा. छात्रों/पार्टिसिपेंट्स को 2 लाख रुपये के फर्स्ट प्राइज के अलावा और भी इनाम जीतने का मौका मिलेगा, साथ ही हरेक प्रतियोगी को क्रिएटिव स्किल्स से लैस दिखाने वाला सर्टिफिकेट निश्चित तौर दिया जाएगा.
BIS Hackathon: पांच लाख छात्रों को 2 लाख रुपये जीतने का मौका, बीआईएस हैकाथॉन में कैसे लें हिस्सा- जानें

पांच लाख छात्र BIS हैकाथॉन में कैसे अप्लाई करें-जानें तरीका

  1. बीआईएस इन हैकाथॉन ऑनलाइन एक्टिविटी के जरिए 5 लाख से ज्यादा छात्रों-प्रतियोगियों को शामिल करना चाहता है. 
  2. यह प्रतियोगिता उन छात्रों के लिए खुली है जिनके शिक्षा संस्थानों के पास बीआईएस के साथ मौजूदा एमओयू (समझौता ज्ञापन) हो चुके हैं. 
  3. प्रतिभागी 23 अगस्त तक आधिकारिक हैकथॉन पोर्टल के जरिए दिशानिर्देशों तक पहुंच सकते हैं और एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं. 
  4. अच्छी बात ये है कि इस हैकाथान में छात्रों को पुरस्कार प्रणाली के तहत कैश इनाम या दूसरे पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं. 
  5. बीआईएस हैकाथॉन अपने आकर्षक डिजिटल कंटेट के जरिए छात्रों के क्रिएटिव स्किल्स बढ़ाने के साथ उनको ज्यादा जागरुक बनाने में भी काम आएगी.

BIS Hackathon की जरूरी तारीखें याद रखें

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख-  23 अगस्त 2024
प्रपोजल सबमिट करने की लास्ट डेट- 23 सितंबर 2024 
लास्ट राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट प्रपोजल का कम्यूनिकेशन - 03 अक्टूबर 2024
फाइनल सबमिशन की लास्ट डेट- 18 नवंबर 2023

ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक https://www.services.bis.gov.in/php/BIS_2.0/bis-hackathon/PSInfo/detail/1 पर देख सकते हैं या https://www.services.bis.gov.in/php/BIS_2.0/bis-hackathon/assets/images/guidelines.pdf पर भी जानकारी ले सकते हैं.

BIS क्यों लाया दो लाख रुपये इनामी रकम वाली हैकाथॉन

बीआईएस ने बयान में कहा कि इस हैकाथॉन का प्राइमरी लक्ष्य आम जनता के बीच भारतीय मानकों के बारे में रुचि और ज्ञान बढ़ाना है. यह देश के बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास के लिए बहुत जरूरी है. इस हैकाथॉन प्लेटफॉर्म पर समय के मुताबिक चल रहे ऑनलाइन गेम्स सहित अलग-अलग बीआईएस-संबंधित गतिविधियों की सुविधा मिलने से छात्रों को गुणवत्ता और मानक (क्वालिटी एंड स्टैंडर्ड्स) के बारे में जागरुक होने में आसानी होगी. 

कंज्यूमर को उनके हक की जानकारी देगा BIS हैकाथॉन 

बीआईएस ने इस हैकाथॉन के तहत आसानी से जानकारी देने के लिए खास प्रोग्राम डिजाइन किया है. इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में कई मौजूदा ऑनलाइन गेम्स सहित कई अलग-अलग एक्टिविटीज मिलने की उम्मीद है जो सीधे बीआईएस से जुड़ी जानकारी पर आधारित होंगे. बीआईएस ने पहले भी क्वालिटी और स्टैंडर्ड जैसे विषयों पर ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की हैं जो लोगों से कनेक्ट करने में मददगार साबित होती हैं. 

बीआईएस के लगातार प्रयासों से भारतीय कंज्यूमर को उनके हक पता चलेंगे.
भारत के नागरिक बेहतर क्वालिटी और स्टैंडर्ड के प्रोडक्ट्स-सेवाएं हासिल कर सकेंगे. 
इससे इंडियन क्वालिटी स्टैंडर्ड के बारे में आम लोगों की समझ और जागरुकता बढ़ाई जाएगी.

भारतीय मानकों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बीआईएस ने एक बयान में कहा, "देश के बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास में गुणवत्ता और मानकों के बारे में जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण है." बीआईएस छात्रों और आम जनता के लिए प्रतियोगिताएं, ऑनलाइन एक्टिविटीज और क्वेशचनर का पहले से ही आयोजन करता आ रहा है. 

BIS या ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के बारे में जानें

आपको बीआईएस हॉलमार्क गोल्ड ज्वैलरी के बारे में पता होगा लेकिन ये बात शायद कम लोग जानते हैं कि सिर्फ सोना-चांदी नहीं बल्कि देश में लगभग हर उत्पाद के लिए बीआएस सर्टिफिकेट जारी करता है. ये भरोसे का प्रतीक होने के साथ काफी जरूरी मानक है जो बताता है कि कोई प्रोडक्ट सेफ और क्वालिटी स्टैंडर्ड के मुताबिक है.

बीआईएस या ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स भारत की नेशनल स्टैंडर्ड बॉडी है जिसको BIS एक्ट 2016 के तहत स्थापित किया गया था. टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन के जरिए देश के लोगों को ऐसे उत्पाद के बारे में जानकारी देना इसको बनाने का मुख्य लक्ष्य था. इसके जरिए धीरे-धीरे देश में लगभग सभी प्रोडक्ट्स को बीआईएस सर्टिफिकेशन की छतरी तले लाया जा रहा है जिससे केवल वो सेफ प्रोडक्ट ही भारतीय कंज्यमूर तक पहुंच सकें जो सुरक्षित होने के साथ टिकाऊ हों. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 80,667 पर खुला तो निफ्टी फिसला, रिलायंस-HDFC लुढ़के

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget