एक्सप्लोरर

Binny Bansal: फ्लिपकार्ट से बिन्नी बंसल का इस्तीफा, जानिए अब क्या करेंगे दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी के फाउंडर?

End Of Bansal Era: दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से बिन्नी बंसल के इस्तीफे के साथ ही दोनों फाउंडर अब अपने-अपने रास्ते चल दिए हैं. बिन्नी दोबारा से ईकॉमर्स सेक्टर में ही उतरेंगे.

End Of Bansal Era: सचिन बंसल और बिन्नी बंसल (Binny Bansal) का नाम अब फ्लिपकार्ट (Flipkart) से पूरी तरह खत्म हो गया है. सचिन और बिन्नी ने मिलकर लगभग 16 साल पहले फ्लिपकार्ट को जन्म दिया था. फ्लिपकार्ट को वालमार्ट (Walmart) को बेचकर सचिन बंसल (Sachin Bansal) पहले ही कंपनी से अलग हो चुके थे. अब बिन्नी बंसल के इस्तीफे के साथ ही एक युग का अंत हो गया. फ्लिपकार्ट के को फाउंडर बिन्नी बंसल ने ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. फ्लिपकार्ट और बिन्नी बंसल ने इस फैसले की पुष्टि की है. 

अब कंपनी ऑपडोर पर पूरा ध्यान देंगे

बिन्नी बंसल अब अब कंपनी ऑपडोर (OppDoor) पर पूरा ध्यान देंगे. बिन्नी ने पद छोड़ने का फैसला कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के महीनों बाद लिया है. अब वह ई-कॉमर्स सेक्टर में फिर से उतर रहे हैं. उनके साथ फ्लिपकार्ट की शुरुआत करने वाले सचिन बंसल फिलहाल एक फिनटेक कंपनी नवी (Navi) को चला रहे हैं. इस्तीफा देने के बाद बिन्नी बंसल ने कहा कि मुझे पिछले 16 वर्षों में फ्लिपकार्ट समूह की उपलब्धियों पर गर्व है. फ्लिपकार्ट एक मजबूत स्थिति में है. एक मजबूत नेतृत्व और आगे बढ़ने का स्पष्ट रास्ता भी है. यह जानते हुए कि कंपनी सक्षम हाथों में है, मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है. 

फ्लिपकार्ट सीईओ ने बिन्नी बंसल का शुक्रिया अदा किया 

फ्लिपकार्ट के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट लेह हॉपकिंस ने कहा कि व्यवसाय संस्थापक के रूप में बिन्नी बंसल ज्ञान और अनुभव का एक अनूठा संयोजन प्रदान करते हैं. हम भाग्यशाली हैं कि 2018 में वॉलमार्ट के निवेश के बाद से वह बोर्ड में बने रहे. हमें उनकी सलाह से बहुत फायदा हुआ है. फ्लिपकार्ट सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि हम बिन्नी के आभारी हैं.  

पिछले साल ही बेच दी थी अपनी पूरी हिस्सेदारी 

बिन्नी बंसल, एक्सेल कंपनी और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट ने पिछले साल अगस्त में वॉलमार्ट को अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी. बिन्नी ने हिस्सेदारी बेचकर लगभग 1.5 अरब डॉलर कमाए. मई, 2018 में वॉलमार्ट द्वारा 16 अरब डॉलर में फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लगभग 5 साल बाद इन लोगों ने अलग होने का फैसला किया था. वॉलमार्ट के साथ नॉन कम्पीट सौदा पांच साल पूरा होने के साथ ही 2023 में समाप्त हो गया. अब बिन्नी बंसल ई-कॉमर्स सेक्टर में फिर से शुरुआत कर सकते हैं. 

ऑपडोर ई-कॉमर्स कंपनियों को एंड-टू-एंड सॉलूशन्स उपलब्ध कराएगी 

बिन्नी बंसल की नई कंपनी ऑपडोर (OppDoor) ई-कॉमर्स कंपनियों को एंड-टू-एंड सॉलूशन्स उपलब्ध करके ग्लोबल लेवल पर काम करने में मदद करेगी. यह ई-कॉमर्स कंपनियों को डिजाइन, प्रोडक्ट, ह्यूमन रिसोर्स और बैकएंड सपोर्ट उपलब्ध कराएगी. ऑपडोर शुरुआत में अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, सिंगापुर, जापान और ऑस्ट्रेलिया में ई-कॉमर्स कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करेगी.

ये भी पढ़ें 

Third Largest Economy: भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पूरा भरोसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget