एक्सप्लोरर

शेयर बाजारों को रास नहीं आया बजट, सेंसेक्स ने लगाया 793 अंक का गोता

मोदी सरकार के बजट पेश होने के बाद आज शेयर मार्केट ने सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की. सेंसेक्स ने आज जहां 900 से ज्यादा अंकों का गोता खाया वहीं निफ्टी 270 से ज्यादा अंक लुढ़क गया.

मुंबई: केंद्रीय बजट के प्रभाव और अमेरिका में ब्याज में कटौती की संभावनाएं क्षीण होने से वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 793 अंकों का गोता लगा गया. नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 250 अंक से अधिक की गिरावट आयी. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 907 अंक नीचे चला गया था. हालांकि, बाद में यह थोड़ा उबरकर 792.82 अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 38,720.57 अंक पर बंद हुआ.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 252.55 अंक यानी 2.14 प्रतिशत टूटकर 11,558.60 अंक पर बंद हुआ. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) को दिए गए ऋण में 3,800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आने के बाद पीएनबी के शेयर में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी. बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प और मारुति के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली.

हालांकि, येस बैंक, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयरों में 5.56 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली. कारोबारियों के मुताबिक बजट 2019-20 में सूचीबद्ध कंपनियों के लिए सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाने, विदेशी पोर्टफोलियों निवेशकों और अमीरों पर कर बढ़ाने वाले प्रस्तावों से निवेशकों की धारणा कमजोर रही.

वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के समाचारों का भी स्थानीय शेयरों पर असर पड़ा. अमेरिका में रोजगार के ताजा आंकड़े उम्मीद से बेहतर है. इससे आगामी बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज में बड़ी कटौती की उम्मीद धूमिल हो गयी है. अमेरिका में ब्याज दर ऊंची होने से विदेशी निवेशक उभरते बाजारों से धन निकाल कर अमेरिकी बांड बाजार में लगाने को आकर्षित हो सकते हैं.

इसका खासकर चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य एशियाई बाजारों पर असर पड़ा. एशियाई बाजारों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी. शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 2.58 प्रतिशत, हैंगसेंग 1.54 फीसदी, निक्की 0.98 प्रतिशत और कोस्पी 2.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजार भी शुरुआती कारोबार में नुकसान में चल रहे थे.

कर्नाटक: गहरे संकट में जेडीएस-कांग्रेस सरकार, निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद छोड़ा, बीजेपी का करेंगे समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget