एक्सप्लोरर

पेंशनर्स को राहत! पेंशन खाते से पैसा निकालने के लिए आधार जरूरी नहीं होगा !

नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने (ईपीएफओ) ने अपने खाताधारकों को राहत दी है. जहां पहले पेंशन धारकों के लिए आधार कार्ड को दिखाना जरूरी कर दिया गया था वहीं अब इस नियम में ढील देकर पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर दी गई है. अब अपने पेंशन अकाउंट की पूरी राशि बिना आधार नंबर दिए ही निकाल सकते हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जो भी सदस्य अपने पेंशन अकाउंट से जमा राशि निकालना चाहते हैं उनके लिए आधार नंबर देना अनिवार्य नहीं होगा. गौरतलब है कि पहले एक आदेश में कहा गया था कि अगर पीएफ खाताधारकों के पास आधार नंबर नहीं होगा तो उनके लिए अपने पीएफ खाते से पैसा निकालना संभव नहीं होगा.

क्या राहत दी गई है?
  • 10 साल से कम सर्विस वाले सदस्य अपने पेंशन अकाउंट से पूरी राशि निकाल सकते हैं. इसके लिए उन्हें 10c फॉर्म भरना होता है. हालांकि अधिकारी ने कहा कि जो सदस्य 10D फॉर्म के जरिए अपने पेंशन को फिक्स करना चाहते हैं उन्हें आधार नंबर या फिर इनरोलमेंट स्लिप देना होगा.
  • जिन अंशधारकों की सेवा 10 साल से कम है, वे 10 सी फॉर्म के जरिये पेंशन खाते में जमा पूरी रकम की निकासी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले के आदेश में आधार को अनिवार्य कर दिया गया था.
  • जो सदस्य फंड निकालने के लिए दावा करते हैं, उन्हें आधार देने की जरूरत नहीं है. हालांकि, जो सदस्य फॉर्म डी के जरिये पेंशन बांधने का दावा करते हैं, उन्हें या तो आधार नंबर देना होगा या फिर नामांकन पर्ची उपलब्ध करानी होगी.

सदस्यों को दी गई इस राहत के बारे में अधिकारी ने बताया, ' आधार कार्ड की आवश्यकता 10C के जरिए निकासी मामलों में होती थी. यह निर्णय लिया गया कि आधार को केवल पेंशन के दौरान जरूरी बनाया जाए नाकि निकासी के मामलों में जो दिक्कत आ रही है वो दूर की जा सके. अब सिर्फ पेंशन निर्धारण के लिए (10डी फॉर्म के तहत) कुछ समय के लिए आधार कार्ड को जरूरी रखा गया है जबकि पेंशन खाते से पैसा निकालने के लिए इसकी अनिवार्यता खत्म कर दी गई है.

आपको बता दें कि जनवरी में ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों के लिए कई योजनाओं का फायदा लेने के साथ पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए भी आधार को अनिवार्य कर दिया था. केंद्र सरकार सभी जरूरी सेवाओं के लिए आधार कार्ड को मूल दस्तावेज बनाने के लिए काम कर रही है और इसी कड़ी में पीएफ खाते के लिए भी इसे जरूरी किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget