एक्सप्लोरर

पैन से आधार को जोड़ने की नहीं है कोई आखिरी तारीख: अरुण जेटली

सरकार ने आज साफ कर दिया कि आधार को पैन से जोड़ने के लिये कोई समय सीमा तय नहीं की गई है. यानी आपको पैन-आधार लिंक करने के लिए 31 अगस्त तक की तारीख से डरने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: आधार को पैन से जोड़ने के लिए अब आपको जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने आज साफ कर दिया कि आधार को पैन से जोड़ने के लिये कोई समय सीमा तय नहीं की गई है. यानी आपको 31 अगस्त तक की आखिरी तारीख से डरने की जरूरत नहीं है. पिछले काफी समय से ये खबरें अखबारों, वेब पोर्टल और टीवी में दिखाई और बताई जा रही है कि पैन को आधार से लिंक करने के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त है. अब आपके लिए राहत की खबर है कि आपके पास सिर्फ 20 दिन नहीं है कि आप अपना पैन और आधार लिंक कराएं.

क्या कहा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में राम चरित्र निषाद ने आज सवाल किया कि क्या सरकार ने आधार को पैन से जोड़ने के लिए कोई समयसीमा तय की है? इसके लिखित उत्तर में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा, ‘‘जी, नहीं.’’ सदन में प्रश्न काल के दौरान बैजयंत पांडा ने जब पैन से आधार जोड़े जाने का हवाला देते हुए कंपनियों के रजिस्ट्रेशन के लिए भी बायोमैट्रिक सिस्टम किए जाने का सुझाव दिया तो वित्त मंत्री ने इस पर सहमति जताई. जेटली ने कहा कि माननीय सदस्य ने एक अच्छा सुझाव दिया है और इस पर विचार किया जा सकता है.

हालांकि इसका ये मतलब भी न लगाया जाए कि आप बेफिक्र हो जाएं और पैन और आधार को लिंक कराने की कोशिश ही न करें. जैसा कि हम पहले भी आपको बता चुके हैं कि अगर आपका आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं होगा तो आपने जो आयकर रिटर्न भरा है उसका ऐसेसमेंट नहीं होगा. तो अगर आपने अभी तक अपना पैन और आधार लिंक नहीं कराया है तो जल्द करा लें क्योंकि आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जल्द ही इनकम टैक्स विभाग जो आईटीआर रिटर्न फाइल किए गए हैं उनका ऐसेसमेंट शुरू हो जाएगा.

ऐसे कर सकते हैं आधार और पैन लिंक अब आयकर विभाग यानी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी ऐसी फैसिलिटी शुरू कर दी है जिससे आप आसानी से घर बैठे-बैठे ऑनलाइन इसे लिंक कर सकते हैं.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुरू किया वेबसाइट पर लिंक आयकर विभाग ने स्थायी खाता संख्या (पैन) और आधार में नामों में गलतियों और दूसरे ब्यौरे को ठीक करने के लिए एक ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है. इनकम टैक्स विभाग ने अपनी ई-फाइलिंग वेबसाइट पर बायोमेट्रिक पहचान आधार और पैन को जोड़ने की सुविधा के साथ दो अलग हाइपरलिंक भी पेश किए हैं. इनमें एक मौजूदा पैन-डेटा में बदलाव के लिए और भारतीय या विदेशी नागरिक द्वारा नए पैन के लिए आवेदन से संबंधित है.

11.44 लाख PAN हुए रद्द, आयकर रिटर्न 25 फीसदी बढ़ा

1 जुलाई से इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए PAN को आधार से लिंक करना अनिवार्य

धार्मिक संस्थाओं को पैन से आधार जोड़ने की जरूरत नहीं: सरकार

PAN, AADHAR में गड़बड़ी ठीक करने के लिए इनकम टैक्स विभाग की सुविधा शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget