Gold Silver Price Today: आज महंगा हुआ सोना, पर चांदी की कीमतों में आई बड़ी उछाल, जानें क्या है कीमत
Gold Silver Price: सोने की कीमतों में तेजी (Gold Price Today) देखने को मिली है लेकिन चांदी एक ही दिन में 1800 रुपये प्रति किलो महंगा हो गया है.

Gold Silver Price: आज सोने की कीमतों में तेजी (Gold Price Today) देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में गोल्ड की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. वहीं, आज चांदी (Silver Price Today) के दामों में भी उछाल देखने को मिला है.
सोने के दाम में तेजी
बुधवार यानी 11 नवंबर को सोने के दाम 90 रुपये की तेजी के साथ बंद हुए हैं. इस तेजी के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. वहीं, पिछले कारोबारी दिन में सोने की कीमत 47,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है.
चेक करें चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों की बात करें तो यहां आज भारी उछाल देखने को मिला है. गुरुवार को चांदी की कीमतों में 1800 रुपये की तेजी देखी गई है. इस उछाल के साथ सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 66,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ है. पिछले कारोबारी दिन में चांदी 64,700 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी.
Source: IOCL























