एक्सप्लोरर

स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 32000 के, निफ्टी 9900 के नीचे फिसला

आज सेंसेक्स 200 से ज्यादा और निफ्टी 70 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है. कमजोरी इतनी हावी रही कि सेंसेक्स 32000 के और निफ्टी 9900 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया. कारोबार के दौरान फार्मा सेक्टर की भारी गिरावट ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया.

नई दिल्लीः आज घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई और स्टॉक मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है. आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 से ज्यादा और निफ्टी 70 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है. गिरावट इतनी हावी रही कि सेंसेक्स 32000 के नीचे और निफ्टी 9900 के अहम स्तर के नीचे चला गया. आज के कारोबार के दौरान फार्मा सेक्टर की गिरावट ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के दिन एनएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 216.35 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 31,797.84 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 70.50 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 9,908.05 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज की गिरावट का आलम ये है कि बाजार में सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में बंद हुए हैं. आज एक भी इंडस्ट्रियल सेक्टर के शेयर इतनी तेजी नहीं दिखा पाए कि सेक्टर को बढ़त के हरे निशान में ला सकें. आज सबसे ज्यादा करीब 4 फीसदी की गिरावट फार्मा शेयरों में देखी गई और ऑटो शेयरों में 1.732 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. मीडिया में 1.09 फीसदी और निजी बैंक में 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज एफएमसीजी और फाइनेंशियल शेयरों में 0.8 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से 10 शेयरों में तेजी के साथ और बाकी 40 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज चढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को 1.83 फीसदी और एनटीपीसी 1.43 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए. एशियन पेंट्स, इंफोसिस में 0.71 फीसदी और ओेएनजीसी में 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है. वेदांता 0.60 फीसदी और कोटक बैंक 0.57 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार खत्म हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में आज अरबिंदो फार्मा 6.08 फीसदी, सन फार्मा 5.57 फीसदी, अदानी पोर्ट्स 4.53 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए हैं. सिप्ला 3.56 फीसदी और टाटा मोटर्स 3.24 फीसदी और बजाज ऑटो 3.15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस करीब 3 फीसदी और टाटा मोटर्स डीवीआर 2.68 फीसदी की गिरावट पर कारोबार खत्म किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget