एक्सप्लोरर

Vande Bharat: 200 वंदे भारत ट्रेनों की मैन्युफैक्चरिंग, मेंटेनेंस के लिए BHEL ने लगाई बोली, जानें और कौन-कौन कंपनियां है शामिल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने 200 वंदे भारत ट्रेनों की मैन्युफैक्चरिंग और मेंटेनेंस के लिए बोली लगाई है. यह बोली अगले 35 सालों के लिए लगाई गई है.

BHEL Vande Bharat Tender 2022: पब्लिक सेक्टर की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) अब जल्द ही भारतीय रेलवे (Indian Railway) के लिए काम शुरू कर सकती है. बीएचईएल देश की अर्थव्यवस्था के मुख्य क्षेत्रों के लिए प्रोडक्ट्स, सिस्टम्स ओर सर्विसेज में डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, परीक्षण, कमीशन को लेकर काम कर रही है. इसमें बिजली, उद्योग, परिवहन, ऊर्जा, तेल, गैस और रक्षा आदि शामिल है लेकिन अब रेलवे भी इसमें शामिल होने जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को उन 5 बोलीदाताओं में शामिल किया गया है, जिन्होंने 200 वंदे भारत रेलगाड़ियों के विनिर्माण (Manufacturing) और अगले 35 सालों तक उनके रखरखाव (Maintenance) के लिए बोली लगाई है. यह पूरा सौदा 58,000 करोड़ रुपये का है. इसके लिए भेल ने टीटागढ़ वैगन्स के साथ एक गठजोड़ बना लिया है.

ये कंपनी है शामिल 
इस सौदे के लिए बोली लगाने वालों में फ्रांसीसी रेलवे कंपनी एल्सटॉम (Alstom), स्विटजरलैंड की रेलवे रोलिंग स्टॉक विनिर्माता स्टैडलर रेल (Stadler Rail) और हैदराबाद स्थित मेधा सर्वो ड्राइव्स (Medha Servo Drives) का गठजोड़ मेधा-स्टैडलर (Medha Stadler), बीईएमएल और सीमेंस का गठजोड़ और एक भारतीय फर्म के साथ रूसी रोलिंग स्टॉक विनिर्माता ट्रांसमाशहोल्डिंग (TMH) का गठजोड़ हुआ है, शामिल हैं.

35 साल में इतना होगा भुगतान 
सूत्रों के अनुसार, रेलवे इस सौदे के तहत 26,000 करोड़ रुपये रेलगाड़ियों की आपूर्ति के लिए अग्रिम दिए जाएंगे. साथ ही इनके रखरखाव के लिए 35 साल में 32,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा. अब भारतीय रेलवे अनुबंध के लिए तकनीकी बोलियों का मूल्यांकन कर रहा है.

कब खोली जाएगी बोली
मालूम हो कि रेलवे की ओर से ये वित्तीय बोलियां अगले 45 दिनों में खोली जानी तय हुई है. सफल बोली लगाने वाले को 24 महीने के अंदर वंदे भारत रेलगाड़ियों के लिए शयनयान श्रेणी का प्रोटोटाइप तैयार करना होगा. भारतीय रेलवे 2024 की पहली तिमाही तक वंदे भारत रेलगाड़ी के शयनयान श्रेणी वाले संस्करण को शुरू करने की योजना बना रहा है.

ये भी पढ़ें -

Railway Freight: रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, कमाई में 16 फीसदी इजाफा, जानिए कितनी हुई माल की ढुलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget