एक्सप्लोरर

BharatNet Project: अब सैटेलाइट के जरिए हर गांव में पहुंचेगा हाई स्पीड इंटरनेट, प्राइवेट कंपनियां भी जुड़ेंगी

Internet in Village : देश के हर गांव को इंटरनेट से जोड़ने के लिए सरकार ने सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इसकी मदद से दूरदराज के पहाड़ी गांवों में भी तेज इंटरनेट पहुंच सकेगा.

Internet: दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्रोजेक्ट भारतनेट (BharatNet Project) को अब सेटेलाइट का सहारा मिलेगा. केंद्र सरकार (Modi Government) ने इस 1.4 लाख करोड़ रुपये की विशाल परियोजना को नया रूप देने की तैयारी कर ली है. इसके अंतर्गत दूरदराज के इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए सेटेलाइट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और फाइबर लाइन का इस्तेमाल किया जाएगा. इस प्लान को मंजूरी मिलते ही जिओ, स्टारलिंक और वनवेब जैसी कंपनियां सरकार से जुड़कर भारतनेट पर काम शुरू कर सकती हैं.  

10 फीसद गांवों को सुविधा देने की तैयारी 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मुश्किल और पहाड़ी इलाकों में आने वाली 10 फीसद ग्राम पंचायतों को सेटेलाइट के जरिए इंटरनेट से जोड़ा जाएगा. प्राइवेट कंपनियों के साथ ही बीएसएनएल (BSNL) को भी सेटेलाइट कम्युनिकेशन (Satcom) कंपनियों के साथ हाथ मिलाने की मंजूरी मिल जाएगी. प्रोजेक्ट के पहले और दूसरे चरण में कुछ ग्राम पंचायतों को यह सुविधा दी गई थी. मगर, GEO सेटेलाइट इसके लिए उपयुक्त नहीं पाए गए. अब नए तरीके की सेटेलाइट तकनीक का प्रयोग किया जाएगा. 

अगले महीने आ सकते हैं टेंडर 

भारतनेट प्रोजेक्ट को संभाल रही बीएसएनएल अगले महीने इस संबंध में टेंडर निकाल सकती है. इसके तहत कंपनियों को फाइबर केबल बिछाने के साथ ही ऑपरेशन और मेंटेनेंस भी संभालना होगा. बीएसएनएल की कोशिश है कि काम अगले साल मार्च या अप्रैल से शुरू हो जाए. सेटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए सस्ती लागत के विकल्प तलाशे जाएंगे.  

1.64 लाख गांव जोड़े जा चुके हैं 

इस प्रोजेक्ट के फेज 1 और 2 में देश के 1.64 लाख गांवों में इंटरनेट पहुंचा दिया गया था. अगले चरण में 47 हजार नई ग्राम पंचायतें जोड़ी जाएंगी और जुड़ चुके सभी गांवों में इंटरनेट सेवाओं में सुधार किया जाएगा. भारतनेट से ग्रामीण उद्यमियों को जोड़ा जाएगा. प्रोजेक्ट के तहत फाइबर टू द होम (FTTH) कनेक्शन लेने पर उन्हें 8900 से 12900 रुपये तक की सहायता भी दी जाएगी. भारतनेट उद्यमी मॉडल के अंतर्गत बीएसएनएल पांच सालों में 1.5 करोड़ फाइबर कनेक्शन देना चाहती है. 

ये भी पढ़ें 

Tesla in India: एलन मस्क से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, टेस्ला के लिए खुल सकते हैं भारत के दरवाजे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget