एक्सप्लोरर

एटीएम इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे धोखाधड़ी का शिकार

एटीएम इस्तेमाल करते वक्त आप धोखाधड़ी का शिकार न हों और कैसे अपने पैसे की सुरक्षा कर सकें, इसके उपाय यहां आपको बताए गए हैं.

मुंबई: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ATM से हर दिन निकालने वाले अधिकतम रुपयों की सीमा को आधा कर दिया है. अब SBI ATM से एक दिन में सिर्फ 20 हजार रुपए की रकम निकाली जा सकेगी. पहले यह सीमा 40 हजार रुपए की थी. एटीएम से निकासी की यह सीमा सिर्फ एसबीआई डेबिट कार्ड की क्लासिक और मैस्ट्रो कार्ड वालों के लिए ही है.

इस फेस्टिव सीजन से पहले एसबीआई के इस फैसले को कई लोग गैरजरूरी बता रहे हैं. वहीं एसबीआई का कहना है कि लगातार बढ़ती स्कीमिंग की घटनाओं की वजह से बैंक को ये कदम उठाना पड़ा है.

स्कीमिंग के जरिए इस तरह किया जाता है फ्रॉड

हैकर्स स्कीमिंग की घटना को अंजाम देने के लिए एटीएम मशीन के स्लॉट के अंदर स्कीमर नाम का डिवाइस लगा देते हैं. इन स्कीमर्स डिवाइस की मदद से कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप की सारी जानकारियां चुरा लेते हैं. साथ ही ये एटीएम मशीन के की-पैड के ऊपर एक कैमरा लगा देते हैं. जिससे उन्हें एटीएम यूजर्स के पिन की जानकारी मिल जाती है. इसके अलावा ये अपराधी और हैकर्स एटीएम के कीपैड के ऊपर एक पतली फिल्म (परत) भी लगा देते थे इससे कीपैड पर उंगली के निशान छप जाते हैं जिसके बाद वो एटीएम का पिन चुरा लेते हैं. इन चुराई हुई जानकारियों की मदद से अपराधी कार्ड का क्लोन तैयार कर लेते हैं और इसके जरिए ग्राहकों के खाते से फ्रॉड कर लेते हैं.

कुछ बातों का रखें ध्यान नहीं होगा कोई फ्रॉड एटीएम से पैसा निकालते वक्त कुछ सामान्य बातों को ध्यान रखने से आप इन तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं-

1 जब भी एटीएम से पैसा निकालने जाए तो ध्यान रखें कि कैमरा कहां लगा हुआ है. अगर कैमरा ऐसी जगह लगा हुआ हो जहां से कीपैड दिखता तो वहां से पैसा नहीं निकालें.

2 एटीएम का कार्ड स्लाट (जिस जगह पर आप ATM कार्ड लगाते हैं) सामान्य से ज्यादा लंबा या ढीला लगे तो पैसा न निकालें.

3 एटीएम से पैसा निकालते वक्त कीपैड को अपने हाथ से छुपा लें.

4 पैसा निकालने के बाद एटीएम रसीद को इधर-उधर ना फेंके.

5 पैसा निकालने के बाद संभव हो तो मोबाइल पर कैश बिड्राल का मैसेज आने का इंतजार करें.

6 अगर आपको लगे की आपके एटीएम कार्ड की डिटेल चोरी हो गई है तो इसकी जानकारी बैंक को दें.

7 कार्ड खोने पर बैंक को तत्काल इसकी जानकारी दें.

क्या आप जानते हैं आपके एटीएम कार्ड की कैश विड्रॉल लिमिट? यहां जानें

इस फेस्टिव सीजन में कार कंपनियों के ये हैं स्पेशल ऑफर, कारों पर मिल रहा है लाखों रुपये का डिस्काउंट

सोने की कीमत में आया जोरदार उछाल, 32,000 रुपये के पार हुआ SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब ATM से एक दिन में 20 हजार ही निकाले पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget