एक्सप्लोरर

Suraj Products: सिर्फ 4 साल में 475 रुपये के पार हुआ ये मल्टीबैगर पेनी स्टॉक, आई ऐसी जबरदस्त ग्रोथ

Best Multibagger Stocks: इसके एक शेयर का भाव अभी से कुछ समय पहले महज 10 रुपये से भी कम हुआ करता था, जो अभी 475 रुपये के पार निकला हुआ है...

स्टील सेक्टर की छोटी कंपनी सूरज प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बाजार में बेमिसाल रिटर्न दिया है. भाव में जबरदस्त रैली के दम पर अभी यह शेयर 475 रुपये के भी पार निकला हुआ है, जबकि कुछ साल पहले तक उसकी गिनती पेनी स्टॉक्स में होती थी.

आज मामूली नुकसान में ट्रेड

स्टील का छोटा इंटीग्रेटेड प्लांट चलाने वाली कंपनी सूरज प्रोडक्ट्स लिमिटेड का शेयर आज करीब 2 फीसदी के नुकसान के साथ 478 रुपये के पास कारोबार कर रहा है. बीते 5 दिनों में यह शेयर करीब ढाई फीसदी मजबूत हुआ है, जबकि 1 महीने में इसके भाव में करीब 25 फीसदी की तेजी आई है. इस साल की शुरुआत से अब तक के हिसाब से शेयर करीब 16 फीसदी के फायदे में है.

6 महीने के हिसाब से मल्टीबैगर

बीते 6 महीने के हिसाब से सूरज प्रोडक्ट्स का शेयर 99 फीसदी चढ़ा हुआ है. 9 अगस्त 2023 को इसके एक शेयर का भाव करीब 240 रुपये था, जो अभी 480 रुपये के पास है. यानी छह महीने में यह शेयर लगभग डबल रिटर्न देकर मल्टीबैगरों की लिस्ट में शामिल हो चुका है. वहीं बीते एक साल के हिसाब से यह शेयर 267 फीसदी से ज्यादा के फायदे में है.

4 सालों में आई इतनी तेजी

यह शेयर पिछले एक साल के दौरान एक समय 534.50 रुपये तक के उच्च स्तर तक गया है, जबकि अभी से चार साल पहले फरवरी 2020 में इसका एक शेयर सिर्फ 10 रुपये का था. इसका मतलब हुआ कि बीते 4 सालों के दौरान सूरज प्रोडक्ट्स के शेयरों में 5,245 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है.

साल 1991 में शुरू हुई इस छोटी स्टील कंपनी का बाजार में साइज भी छोटा ही है. अभी सूरज प्रोडक्ट्स लिमिटेड का मार्केट कैप करीब 245 करोड़ रुपये है. वहीं शेयर का पीई रेशियो 17.72 है, जबकि डिविडेंड यील्ड 0.31 फीसदी है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पता चल गया, 50 पर्सेंट क्रैश से पहले इस दिग्गज इन्वेस्टर ने क्यों कम किया पेटीएम में हिस्सा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget