एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks: 1 लाख को 21 लाख बनाने वाला शेयर, निवेशकों को दे चुका है 2000 फीसदी रिटर्न, लगे इतने साल

Best Multibagger Stocks: एक तय अवधि में इन्वेस्टर्स के निवेश को कम से कम डबल करने वाले शेयरों को मल्टीबैगर कहा जाता है, लेकिन इसने तो 21 गुना रिटर्न दिया है...

Best Multibagger Stocks to Buy: शेयर बाजार में ऐसे कई स्टॉक देखने को मिलते हैं, जिनके एक-एक शेयरों के दाम हजारों में होते हैं. उदाहरण के लिए भारत का सबसे महंगा शेयर एमआरएफ है, जिसके 1 शेयर का भाव लाख रुपये का स्तर भी छू चुका है. आज हम एक ऐसे ही शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने लगातार मल्टीबैगर रिटर्न देते हुए देश के सबसे महंगे शेयरों में अपना नाम दर्ज करा दिया है.

इस डील ने ला दी ताजी रैली

यह शेयर है ELANTAS Beck India Limited कंपनी का, जो स्विस कंपनी ELANTAS GmbH की सब्सिडियरी है. ELANTAS GmbH ने हाल ही में स्विट्जरलैंड की कंपनी Von Roll Holding AG की 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है. डील के बाद भारतीय सब्सिडियरी ELANTAS Beck India Limited ने अपने सभी निवेशकों को भी इससे अवगत करा दिया है. यह कंपनी मूलत: स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने का काम करती है. कंपनी के ग्राहकों में इलेक्ट्रिकल इन्सुलेशन और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री शामिल है.

सिर्फ 45 रुपये था एक शेयर का भाव

ELANTAS Beck India Limited के शेयर की मौजूदा कीमत 8,043.20 रुपये है. इस तरह से यह भारतीय शेयर बाजार पर लिस्टेड सबसे महंगे शेयरों में से एक है. हालांकि हमेशा से यह महंगा शेयर नहीं था. कुछ सालों पहले तो इसके एक शेयर का भाव महज 45 रुपये था. इसके हिसाब से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस केमिकल शेयर ने बाजार में किस हिसाब की रैली दिखाई है.

6 महीने में मल्टीबैगर रिटर्न

शुक्रवार को ELANTAS Beck India Limited के शेयर में 4.46 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. वहीं पिछले सप्ताह के दौरान मतलब सिर्फ 5 दिनों में इसने 18 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई. पिछले एक महीने में इस शेयर का भाव 31 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है, जबकि 6 महीने में इसने 88 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर दिया है.

अभी इतनी बड़ी है ये कंपनी

पिछले एक साल में इस शेयर का भाव 92 फीसदी से ज्यादा और पिछले 5 साल में करीब 300 फीसदी ऊपर गया है. अभी इसके 52 सप्ताह का उच्च स्तर 8,075 रुपये है, जो शुक्रवार को ही हासिल हुआ था. वहीं 52 सप्ताह का निचला स्तर 3,653 रुपये का है. कंपनी का बाजार पूंजीकरण अभी 6,380 करोड़ रुपये है.

10 साल में बेमिसाल रिटर्न

अभी से 10 साल पहले यानी अगस्त 2013 में ELANTAS Beck India Limited के एक शेयर का भाव करीब 350 रुपये था. इस तरह देखें तो 10 साल में इस शेयर ने 21 गुने से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इस दौरान उसने निवेशकों के 1 लाख रुपये को 21 लाख रुपये से ज्यादा बनाने में सफलता हासिल की है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह सिर्फ 3 दिन खुलेगा बाजार, फिर भी कमाई के मौके बेशुमार! देखें डिविडेंड शेयरों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget