एक्सप्लोरर

Multibagger Tata Stocks: टाटा समूह का तूफानी शेयर, स्टॉक मार्केट में कर दिया कमाल, 3 साल में लगाई 10 गुना छलांग

Best Multibagger Stocks 2023: टाटा समूह के कई शेयरों ने बाजार में कमाल का प्रदर्शन किया है. अभी हालिया सालों में भी टाटा समूह का एक शेयर लगातार मल्टीबैगर साबित हो रहा है...

टाटा समूह भारत के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक है. लगभग एक सदी से यह समूह भारतीय कॉरपोरेट जगत की पहली पंक्ति का प्रमुख हिस्सा है. शेयर बाजार में भी टाटा समूह का खूब जलवा रहता आया है. टाटा मोटर्स से लेकर टाइटन जैसे टाटा के शेयरों ने निवेशकों को समय-समय पर खूब कमाई कराई है. राकेश झुनझुनवाला को घरेलू बाजार का बिग बुल बनाने में टाटा समूह के ही शेयर टाइटन का बड़ा योगदान है. टाटा समूह के शेयर बाजार में लगातार मल्टीबैगर साबित होते रहे हैं.

अभी इतना है एक शेयर का भाव

पिछले कुछ सालों के दौरान अपने निवेशकों को मालामाल बनाने वाले टाटा के विभिन्न शेयरों में एक प्रमुख नाम है टाटा पावर. आज सोमवार के कारोबार में इसके भाव में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई और यह 233.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ. हालांकि पिछले कुछ सालों के हिसाब से देखें तो टाटा के इस शेयर ने कमाल का प्रदर्शन किया है.

28 रुपये से यहां तक का सफर

टाटा समूह का यह शेयर पिछले 5 दिनों के हिसाब से पौने तीन फीसदी के नुकसान में है. वहीं एक महीने के दौरान इसके भाव में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है. पिछले छह महीने में टाटा पावर के शेयर का भाव करीब 13 फीसदी मजबूत हुआ है. लॉन्ग टर्म के हिसाब से देखने पर पूरी तस्वीर अलग नजर आती है. पिछले 3 सालों में इस शेयर ने 28 रुपये के आस-पास से 235 रुपये तक का सफर तय किया है.

इस तरह से आई लॉन्ग टर्म में तेजी

अभी से करीब 3 साल पहले मई 2020 में टाटा पावर के एक शेयर का भाव महज 28.50 रुपये था, जो अभी 233.45 रुपये पर पहुंचा हुआ है. यह शेयर एक समय 280 रुपये के स्तर को भी पार कर चुका है. इस तरह देखें तो टाटा पावर के भाव में 10 गुना तक की तेजी दर्ज की गई.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: टैक्सपेयर्स को नहीं भा रही नई कर व्यवथा, 100 में से 80 से ज्यादा को पुरानी ही पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SEBI ने शुरू की नई हेल्पडेस्क सुविधा, अब आसानी से कर सकेंगे सेटलमेंट के लिए आवेदन
SEBI ने शुरू की नई हेल्पडेस्क सुविधा, अब आसानी से कर सकेंगे सेटलमेंट के लिए आवेदन
500 Rupees News: आपका पांच सौ का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया नोट पर छिपा 'सीक्रेट' फीचर, ऐसे पहचानें
आपका 500 का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया नोट पर छिपा 'सीक्रेट' फीचर, ऐसे पहचानें
कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट
कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट
BNPL vs Credit Card: शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?
शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?

वीडियोज

Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai
Ram Mandir Donation Scam | Mahadangal: आरोपियों का 'कच्चा-चिट्ठा', इन दस्तावेज़ों में छिपा है जवाब!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget