एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks: ऐसा चमका ये शेयर कि सब हो गया फीका, सिर्फ 3 साल में करोड़पति बन गए इसके इन्वेस्टर

Best Multibagger Stock: आज हम आपको एक ऐसे शेयर की कहानी बताने जा रहे हैं, जो वाकई में अपने इन्वेस्टर्स को करोड़पति बनाने में कामयाब हुआ है, वो भी सिर्फ 3 साल में...

मल्टीबैगर शेयर लोगों को खूब आकर्षित करते हैं. खासकर रिटेल इन्वेस्टर्स तो इनके पीछे भागते रहते हैं. हालांकि यह बता पाना बहुत मुश्किल काम है कि आने वाले दिनों में कौन शेयर मल्टीबैगर साबित होने वाला है. हम आज फिर एक जबरदस्त मल्टीबैगर शेयर की कहानी लेकर आए हैं, जिसने शेयर बाजार में ऐसी चमक बिखेरी है कि उसकी चकाचौंध में सब फीके पड़ गए हैं.

लाख रुपये के बने 1.5 करोड़

यह कहानी है वारी रीन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Waaree Renewable Technologies Ltd) के शेयर की. यह शेयर पिछले कुछ समय में मल्टीबैगर साबित होने वालों की लिस्ट में टॉप पर है. वारी रीन्यूएबल टेक्नोलॉजीज के शेयर ने पिछले तीन साल के दौरान 15000 फीसदी से भी ज्यादा रिटर्न दिया है और इस तरह से अपने निवेशकों को करोड़पति बनाया है.

इस रिटर्न के आधार पर यह कह सकते हैं कि अगर कोई इन्वेस्टर आज से 3 साल पहले वारी रीन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों 1 लाख रुपये लगाता और अपनी होल्डिंग को बनाए रखता तो आज उसके पास रखे कंपनी के शेयरों की वैल्यू 1.50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती.

इस तरह से चमका ये शेयर

वारी रीन्यूएबल टेक्नोलॉजीज का शेयर आज से 3 साल पहले महज 8 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा था. अभी शुक्रवार का कारोबार समाप्त होने के बाद यह शेयर 1,304.85 रुपये पर बंद हुआ है. इस तरह पिछले तीन साल में इस शेयर के भाव में 15 हजार फीसदी से भी ज्यादा की तेजी आई है. दूसरे शब्दों में कहें तो इस शेयर ने पिछले तीन सालों में 157 गुणे से ज्यादा की तेजी दिखाई है.

6 महीने में भी मल्टीबैगर रिटर्न

यह शेयर लगातार चढ़ता ही गया है. शुक्रवार के कारोबार में इसमें करीब 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इस सप्ताह के दौरान इसका भाव करीब 17 फीसदी ऊपर गया है. इसी तरह Waaree Renewable Technologies के शेयर ने बीते एक महीने में 35 फीसदी, 6 महीने में करीब 165 फीसदी और एक साल में 335 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. इस तरह देखें तो यह बीते 6 महीने के हिसाब से भी मल्टीबैगर साबित हुआ है.

सोलर बिजनेस में लगी है कंपनी

यह कंपनी सोलर ईपीसी बिजनेस में सक्रिय है. इसे पहले संगम रीन्यूएबल्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. यह वारी ग्रुप का हिस्सा है. कंपनी अभी तक 10 हजार से ज्यादा सोलर प्रोजेक्ट लगा चुकी है और उसकी टोटल ऑपरेटिंग कैपेसिटी 600 मेगावाठ से ज्यादा है. इसी महीने कंपनी को एक बड़ा सोलर प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी इस ऑर्डर के तहत 100 मेगावााट क्षमता का सोलर प्लांग लगाने जा रही है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: जो जान लेंगे ऑप्शन ट्रेडिंग के ये 4 ग्रीक, तो दूर से ही दिखने लग जाएंगे सारे भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget