एक्सप्लोरर

BEML Disinvestment: अब डिफेंस सेक्टर की इस सरकारी कंपनी का नंबर, इतनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

BEML Stake Sale: सरकार करीब 2 साल से इस सरकारी कंपनी की कुछ हिस्सेदारी को बेचने का प्रयास कर रही है. यह कंपनी डिफेंस सेक्टर समेत कई अन्य सेक्टर्स के लिए उपयोगी भारी सामान बनाती है...

BEML Disinvestment News: केंद्र सरकार जल्दी ही रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी बीईएमएल की रणनीतिक बिक्री (BEML Strategic Sale) के लिए बोलियां मंगा सकती है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक खबर के अनुसार, पिछले महीने ही कंपनी के गैर-प्रमुख कारोबार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराया गया है और अब उसके बाद करीब 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी है.

2 साल पहले मिला ऐसा रिस्पॉन्स

सरकार ने पहली बार जनवरी 2021 में प्रबंधन पर नियंत्रण के साथ बीईएमएल की 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए शुरुआती बोलियां आमंत्रित की थीं. तब कंपनी की हिस्सेदारी को खरीदने के लिए सरकार को कई बोलियां यानी ईओआई मिले थे. उसके बाद पिछले साल अक्टूबर में बीईएमएल ने अपने गैर-प्रमुख कारोबार को बीईएमएल लैंड एसेट्स (BEML Land Assets) नाम से अलग कर दिया था.

बाजार में लिस्ट हुई नई कंपनी

अब नई कंपनी यानी बीईएमएल लैंड एसेट्स को बाजार में सूचीबद्ध कराया जा चुका है. यह कंपनी 19 अप्रैल 2023 को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई. बीईएमएल रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) के तहत आने वाली एक सरकारी कंपनी है, जिसमें सरकार के पास अभी करीब 54.03 फीसदी हिस्सेदारी है. सरकार को उम्मीद है कि मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से उसे 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर करीब 1,500 करोड़ रुपये मिल सकते हैं.

इन संपत्तियों की होगी बिक्री

पीटीआई की रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि कंपनी के भूखंडों और अन्य गैर-प्रमुख संपत्तियों को पहले ही खुले बाजार में सूचीबद्ध कराया जा चुका है. अब हम जल्द ही प्रमुख संपत्तियों के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेंगे, जो निर्माण और रक्षा से संबंधित हैं.

अपने क्षेत्र की इतनी बड़ी कंपनी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने साल 2016 में बीईएमएल के रणनीतिक विनिवेश और प्रबंधन के हस्तांतरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. कंपनी सैन्य बलों के लिए कई तरह के उपकरण बनाती है. इसके अलावा बीईएमएल रेलवे और मेट्रो के लिए भी कई तरह के उपकरण बनाती है. बीईएमएल अभी एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर (Earth Moving Equipment Manufacturer) कंपनी है.

ये भी पढ़ें: क्या आपके पास हैं ये 8 शेयर? डिविडेंड से इस सप्ताह कराने वाले हैं कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget