एक्सप्लोरर

Crorepati Formula: करोड़पति बनने के लिए प्रतिदिन बचाइए मात्र 333 रुपये, अपनाइए निवेश का ये फॉर्मूला

छोटी रकम बचाकर भी आप करोड़पति बन सकते हैं. यहां हम बताने जा रहे हैं कि किस प्रकार आप 333 रुपये रोजना बचाकर 20 साल में करोड़पति बन सकते हैं और ऐसा कौन सा विकल्‍प है.

Crorepati Formula: छोटी राशि जमा करते हुए भी आप करोड़पति बन सकते हैं. यह असंभव नहीं है. अब आप कितने समय में करोड़पति बन जाएंगे यह आपकी बचत करने की क्षमता पर निर्भर करता है. अगर आपका लक्ष्‍य 20 साल में धनवान बनने का है तो यह आप एक रकम के नियमित और अनुशासित निवेश के जरिये भी प्राप्‍त कर सकते हैं. यह भी जरूरी है कि इस समयावधि के लिए आप निवेश के उपयुक्‍त विकल्‍प का चयन करें और समय-समय पर अपने इन्‍वेस्‍टमेंट पोर्टफोलियो की समीक्षा करते रहें. आइए, जानते हैं कि निवेश का वह कौन सा फॉर्मूला है जो आपको 20 वर्षों में करोड़पति बना सकता है. 

20 साल में करोड़पति बनने के लिए छोटी रकम का यहां करें निवेश

आप किसी भी फाइनेंशियल एडवाइजर से बात करें या विभिन्‍न परिसंपत्ति वर्गों (Asset Class) के ऐतिहासिक रिटर्न की तुलना करेंगे तो पाएंगे कि रियल एस्टेट, गोल्‍ड या डेट की तुलना में इक्विटी शेयरों ने सबसे ज्‍यादा रिटर्न रिटर्न दिया है. इक्विटी शेयरों में निवेश के लिए यह जरूरी नहीं कि आप स्‍टॉक मार्केट को समझें. इसके लिए आप म्‍यूचुअल फंड मैनेजर्स की विशेषज्ञता पर भरोसा कर सकते हैं. 20 साल की अवधि के लिए आप बेहतर प्रदर्शन करने वाले इक्विटी म्‍यूचुअल फंडों में सिस्‍टेमेटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (SIP) के जरिये निवेश कर शानदार रिटर्न अर्जित कर सकते हैं. हालांकि, म्‍यूचुअल फंडों में निवेश करने से पहले आप अपनी रिस्‍क उठाने की क्षमता और मौजूदा आर्थिक स्थिति की समीक्षा जरूर कर लें ताकि आपने निवेश की जो शुरुआत की है, वह बीच में बंद न हो जाए. 

कैसे बन सकते हैं करोड़पति (How To Become Crorepati)

आपका लक्ष्‍य अगर 20 साल में करोड़पति बनने का है तो यह असंभव नहीं है. इसके लिए आपको रोजाना 333 रुपये की बचत करनी होगी. मतलब महीने में 10,000 रुपये बचाने होंगे. इस रकम का निवेश आप सिस्‍टेमेटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान के जरिये इक्विटी म्‍यूचुअल फंडों में करें. वैसे तो 5 साल के रिटर्न की बात करें तो टाटा डिजिटल इंडिया फंड ने 27.62 प्रतिशत, आईसीआईसीआई प्रू टेक्‍नोलॉजी 26.70 प्रतिशत, एसबीआई टैक्‍स एडवांटेज 23.90 प्रतिशत और क्‍वांट टैक्‍स प्‍लान ने 23.65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, लेकिन हम 13 प्रतिशत का औसत रिअर्न मानकर चलते हैं. अगर आपको सालाना 13 प्रतिशत का भी रिटर्न मिलता है तो आपकी निवेश की गई रकम 20 साल में बढ़कर 1,13,32,424 रुपये हो जाएगी. आपके निवेश की मूल राशि सिर्फ 24,00,000 रुपये होगी. इसे कहते हैं चक्रवृद्धि की ताकत. अगर आप समय-समय पर अपने निवेश की रकम बढ़ा देते हैं तो यह लक्ष्‍य आप और जल्‍दी पा सकते हैं. 

अपनाएं ये तीन फॉर्मूला

यह सही है कि करोड़पति बनने के लिए सिर्फ बचत या निवेश करना ही काफी नहीं है. यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, आप उसी हिसाब से निवेश की रकम में भी इजाफा करें. बिना जरूरत खर्च न करें और लंबे समय के नजरिये से अपनी फाइनेंशियल प्‍लानिंग (Financial Planning) करें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget